एक्सप्लोरर

VIP Candidate: आजमगढ़ से टक्कर देने को तैयार अखिलेश यादव, जानिए 'टीपू' के 'सुल्तान' बनने का सफर

महज 26 साल की उम्र में अखिलेश यादव ने साल 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीत कर राजनीति में एंट्री की. उत्तर प्रदेश में सीएम बनने से पहले अखिलेश सांसद तो थे लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान मुलायम सिंह यादव के बेटे के तौर पर ही थी.

नई दिल्ली: अखिलेश यादव ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया और इसके लिए उन्होंने आजमगढ़ को चुना. इस सीट पर अखिलेश यादव का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' से है. आजमगढ़ से पिछली बार अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव जीते थे, मुलायम सिंह यादव इस बार फिर मैनपुरी लौट गए हैं. यादव बनाम यादव की लड़ाई होने से इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. दरअसल आजमगढ़ सीट का इतिहास का इतिहास यादवों के पक्ष में रहा है, 1989 से हुए लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक बार 1998 में मुस्लिम उम्मीदवार की जीत को छोड़ दें तो लगातार यादव उम्मीदवार ही यहां से जीत का परचम फहराता रहा है. आजमगढ़ लोकसभा में कुल 23 लाख वोटर हैं जिनमें चार लाख यादव और तीन लाख मुस्लिम वोटर और करीब 2.75 लाख दलित वोटर हैं. अखिलेश यादव के सियासी सफर पर एक नजर उत्तर प्रदेश में सीएम बनने से पहले अखिलेश सांसद तो थे लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान मुलायम सिंह यादव के बेटे के तौर पर ही थी. महज 26 साल की उम्र में अखिलेश यादव ने साल 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीत कर राजनीति में एंट्री की. इसके बाद अखिलेश ने साल 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी कन्नौज से जीत दर्ज की. इसके बाद साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अप्रत्याशित सफलता हासिल की, 15 मार्च 2012 को अखिलेश यादव देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने. 2017 में कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव में उतरे अखिलेश यादव को उम्मीद से भी बुरी असफलता हाथ लगी. इसके बाद समाजवाजी पार्टी और अखिलेश के परिवार दोनों में विवाद और बिखराव शुरू हो गया. समाजवादी पार्टी में दो खेमे बन गए, एक खेमा अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव की ओर था और दूसरा खेमा खुद अखिलेश संभाल रहे थे. अखिलेश के साथ उनके एक और चाचा रामगोपाल यादव भी थे. अखिलेश यादव से नाराज तत्कालीन पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. इसके बाद अखिलेश खेमे ने लखनऊ में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया और अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया. इसके बाद मुलायम की नाराजगी और बढ़ गई, मुलायम ने अधिवेशन के सभी प्रस्तावों को रद्द दिया और रामगोपाल यादव को भी पार्टी से निकाल दिया. इसके बाद समाजवादी पार्टी और परिवार की ये कलह चुनाव आयोग के दफ्तर भी पहुंची. लंबे सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार मुलायम सिंह यादव को झुकना पड़ा. मुलायम को पार्टी का संरक्षक बनाया गया और अखिलेश की ना सिर्फ पार्टी में वापसी हुई बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी भी मिली. इस बीच अखिलेश के चाचा शिवपाल समाजवादी पार्टी से अलग हो गए और अपनी अलग पार्टी बना ली. अखिलेश यादव का व्यक्तिगत जीवन अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ, अखिलेश के घर का नाम टीपू है. अखिलेश यादव की स्कूली शिक्षा धौलपुर सैनिक स्कूल से हुई. अखिलेश यादव ने मैसूर यूनिवर्सिटी से  सिविल इन्वाइरन्मेंटल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे निवर्सिटी ऑफ सिडनी चले गए, जहां से मास्टर्स किया. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस बार कन्नौज से मैदान में हैं, अखिलेश और डिंपल की शादी साल 1999 में ही हो गई थी. अखिलेश यादव के  दो बेटियां (अदिति और टीना) और बेटा (अर्जुन) भी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget