एक्सप्लोरर

मुंबई: चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, उर्मिला मातोंडकर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

मातोंडकर ने बताया कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उनकी रैली में घुस गए थे जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के पास जाने पर विचार कर रही हैं.

मुम्बई: मुम्बई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई के बाद सोमवार को पुलिस से सुरक्षा मांगी. पुलिस ने बताया कि बोरीवली स्टेशन के पास हाथापाई हुई जहां मातोंडकर प्रचार कर रही थीं. मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बोरीवली रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखते ही 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने शुरू कर दिए थे. इस सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को ही मैदान में उतारा है.

मातोंडकर ने बताया कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उनकी रैली में घुस गए थे जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन से हैरान हैं और उन्होंने बीजेपी पर डर पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''यह महज शुरुआत है और यह हिंसक रूप ले सकता है. मैंने पुलिस सुरक्षा के लिए कहा है क्योंकि इससे मेरी जान को खतरा है. मैंने पुलिस शिकायत दर्ज करायी है.''

मातोंडकर ने कहा कि जो लोग रैली में घुसे थे वे आम लोग नहीं थे बल्कि बीजेपी के थे. उन्होंने कहा कि आम लोग हिंसक तरीके से पेश नहीं आएंगे जैसे कि ये लोग पेश आए. उन्होंने कहा, ''जो हमारी रैली में घुसे वे अश्लील तरीके से नाच रहे थे और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. शायद वे हमारे पास चल रही महिलाओं को डराना चाहते थे.'' उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के पास जाने पर विचार कर रही हैं.

मातोंडकर ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी कार्यकर्ताओं की द्वेषपूर्ण हरकतों और आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन से हैरान हूं. मु्झे अपनी सुरक्षा और मेरी महिला समर्थकों की गरिमा की रक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी.'' मुंबई में आम चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है.

मातोंडकर पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुई. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक पार्टी में रहेगी और वह नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहती हैं.

छत्तीसगढ़ के एक गांव के लिए मुसीबत बना 'राफेल' विवाद

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget