एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को बताया 'एक्सपायरी बाबू', खुली बहस की चुनौती दी

मोदी ने राज्य में बीजेपी के चुनाव प्रचार की बुधवार को शुरुआत करते हुए तृणमूल सुप्रीमो पर हमला बोला. ममता बनर्जी ने मोदी द्वारा लगाये गए आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया.

दिनहाटा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले तेज करते हुए उन्हें 'एक्सपायरी बाबू' करार दिया. साथ ही ममता ने प्रधानमंत्री द्वारा उन पर राज्य के विकास पथ का 'गतिअवरोधक' होने को लेकर लगाये गए आरोप पर कड़ा प्रतिवाद जताया. ममता बनर्जी ने मोदी द्वारा दिन में सिलिगुड़ी और उसके बाद कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में रैली के दौरान लगाये गए आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया.

बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी जंग के बीच मोदी और ममता के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है. बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं और सीटों के लिहाज से यह उत्तर प्रदेश (80 सीट) और महाराष्ट्र (48 सीट) के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है. मोदी ने राज्य में बीजेपी के चुनाव प्रचार की बुधवार को शुरुआत करते हुए तृणमूल सुप्रीमो पर हमला बोला. ममता ने राज्य के कूच बिहार जिले के दिनहाटा में जनसभा से चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी की रैली का जवाब दिया.

ममता ने मोदी को खुली बहस की चुनौती दी मोदी को 'एक्सपायरी बाबू' और 'एक्सपायरी पीएम' बताते हुए बनर्जी ने सवाल किया कि केंद्र की उनकी सरकार ने देशवासियों के कल्याण के लिए क्या काम किया? ममता बनर्जी ने उन्हें टीवी पर या जनसभा में खुली बहस करने की चुनौती दी. ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किये हैं. उन्होंने कहा कि उनके शासन में बंगाल में किसानों की आय में तीन गुना वृद्धि हुई है.

मोदी के शासन में देश में 12,000 किसानों ने खुदकुशी की- ममता ममता ने कहा 'मैं मोदी नहीं हूं, मैं झूठ नहीं बोलती'. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यों को लेकर झूठ बोला है. उन्होंने दावा किया कि मोदी के शासन में देश में 12,000 किसानों ने खुदकुशी की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल में लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं. इनमें लड़कियों के लिए 'कन्याश्री' और युवाओं के लिए 'युवाश्री' शामिल हैं.

ममता ने कहा कि ''प्रधानमंत्री को झूठ नहीं बोलना चाहिए. आप 56 इंच के सीने का दावा करते हैं और झूठ का सहारा ले रहे हैं.'' ममता ने कहा कि भारत सरकार ने अन्य राज्यों के मुकाबले पश्चिम बंगाल में 100 दिवसीय न्यूनतम कार्य गारंटी योजना को बेहतरीन तरीके से लागू करने को लेकर राज्य सरकार को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि यह मेरा दावा नहीं है, इस उपलब्धि के लिए आपकी सरकार ने पुरस्कार प्रदान किया है.

बनर्जी ने यह पलटवार सिलिगुड़ी में कुछ घंटों पहले रैली के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा उन पर राज्य के विकास के पथ में गतिअवरोधक होने को लेकर लगाये गए आरोप पर किया. मोदी द्वारा चाय बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए सब कुछ करने के दावे को खारिज करते हुए ममता ने कहा 'आपने बंद पड़े सात चाय बागान को खोलने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया.'

पुलवामा हमले और पाकिस्तान में बालाकोट हवाई हमले पर पीएम के आरोपों से घिरी बनर्जी ने कहा, 'हम राष्ट्रवादी हैं न कि फासीवादी.' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास सीआरपीएफ काफिले पर हमले की खुफिया सूचना पहले से ही थी, इसके बावजूद पुलवामा में हमला हुआ जिसमें 40 जवान शहीद हो गये.

ममता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैन्य बलों को 'मोदी सेना' बताकर उनका अपमान किया है. बनर्जी ने मोदी सरकार द्वारा उसका विरोध करने वालों को छापों और अन्य तरीकों से डराने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि मुझे पकड़ कर दिखाओ, मुझे छूकर दिखाओ.

राहुल गांधी कल केरल की वायनाड सीट से भरेंगे पर्चा, प्रियंका समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget