एक्सप्लोरर

VIP कैंडिडेटः तीसरे चरण में राहुल गांधी, अमित शाह, मुलायम, आजम, जया प्रदा की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी और अमित शाह के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, मुलायम सिंह, वरुण गांधी, जया प्रदा, आजम खान, सुप्रिया सुले और बदरुद्दीन अजमल समेत 117 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तीसरे चरण में 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 117 सीटों पर आज मतदान होगा. इस चरण में केरल और गुजरात की सभी सीटों पर मतदान होगा. तीसरे चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दोनों की ही किस्मत दांव पर लगी है. इन दोनों के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बीजेपी के नेता वरुण गांधी, जया प्रदा, आजम खान, सुप्रिया सुले और बदरुद्दीन अजमल समेत कई बड़े नेताओं का भविष्य आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा.

वायनाड

राहुल गांधी पहली बार अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर राहुल गांधी का सीधा मुकाबला सीपीआई के उम्मीदवार पीपी सुनीर से है. वहीं बीजेपी ने इस सीट पर राहुल गांधी को चुनौती देने के लिए अपने सहयोगी बीडीजेएस के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली को मैदान में उतारा है.

गांधीनगर

गुजरात की गांधीनगर सीट हमेशा से ही बीजेपी का गढ रही है. पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी इसी सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचते रहे हैं. लेकिन, 2019 चुनाव में अमित शाह यहां से चुनावी मैदान में हैं. यह पहला मौका है जब अमित शाह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. अमित शाह का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने के जे चावड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है.

गुलबर्गा

16वीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत कर्नाटक की गुलबर्गा सीट पर दांव पर लगी है. इस सीट पर खड़गे का मुकाबला बीजेपी के उमेश जाघव से है.

तिरुवनन्तपुरम

कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर केरल की तिरुवनन्तपुरम सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार थरूर के मुकाबले में सीपीआई ने सी दीवाकरण को और बीजेपी ने कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा है.

मैनपुरी

देश के दिग्गज नेताओ में से एक मुलायम सिंह यादव एसपी के टिकट पर मैनपुरी लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर मुलायम सिंह यादव का सीधा मुकाबला बीजेपी के प्रेम सिंह से है. इस सीट को मुलायम परिवार का गढ़ माना जाता है.

पीलीभीत

2009 में पहली बार पीलीभीत से चुनाव लड़ने वाले वरुण गांधी एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 में वरुण गांधी की मां मेनका गांधी इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब हुई थी. लेकिन इस बार वह सुल्तानपुर में शिफ्ट हो गई और इस सीट पर वरुण का मुकाबला एसपी के हेमराज वर्मा से है.

रामपुर

रामपुर सीट पर ना सिर्फ यूपी की बल्कि देश की नजरें टिकी हुई है. इस सीट पर आजम खान और जयाप्रदा के बीच टक्कर है. 9 बार रामपुर सीट से विधायक रहे आजम खान एसपी के टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ जयाप्रदा को मैदान में उतारा है. एसपी में रहते हुए जयाप्रदा इस सीट से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं.

मधेपुरा

बिहार की मधेपुरा सीट पर मुकाबला दिलचस्प है. शरद यादव आरजेडी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो यहां से पप्पू यादव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जेडीयू ने दिनेश चंद्र यादव को मैदान में उतारा है.

बारामती

महाराष्ट्र की बारामती सीट से शरद यादव की बेटी सुप्रिया सुले तीसरी बार किस्मत आजमा रही हैं. सुप्रिया इस सीट पर 2009 और 2014 में चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं. इस बार सुप्रिया का मुकाबला बीजेपी के कंचन राहुल कुल से है.

धुबरी

असम की धुबरी सीट से एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर अजमल का मुकबला कांग्रेस के अबू ताहिर अली और एजेपी के जावेद इस्लाम से है.

तीसरा चरण: राहुल, अमित शाह, मुलायम, जया और आजम की सीटों पर भी वोटिंग, पढ़ें पूरी जानकारी

कल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की होगी वोटिंग, देखिए 2019 की 19 खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget