एक्सप्लोरर

आखिरी चरण: सनी देओल, शत्रुघ्न और किरण खेर सहित इन फिल्मी सितारों की किस्मत भी दांव पर

अंतिम चरण के चुनाव में अभिनेता सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा और रवि किशन समेत कई फिल्मी सितारों के किस्मत दांव पर है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में आज सातवें और अंतिम चरण के लिए 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8 पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान जारी है.

इस चरण में कई फिल्मी सितारों के भाग्य का फैसला होगा. जिनमें से प्रमुख रूप से गुरदासपुर सीट से सनी देओल, पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा और चंडीगढ़ सीट से किरण खेर चुनावी मैदान में हैं. वहीं भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन गोरखपुर से चुनावी मैदान में हैं तो मशहूर कॉमेडियन भगवंत मान पंजाब के संगरूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

सनी देओल के सामने हैं सुनील जाखड़

गुरदासपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे सनी देओल का मुकाबला सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है. वहीं चंडीगढ़ सीट से बीजेपी ने एक बार फिर किरण खेर पर अपना भरोसा जताया है. इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री पवन बंसल को चुनावी मैदान में उतारा है.

भगवंत मान को मिल रही है दोहरी चुनौती

पंजाब के संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद भगवंत मान पर एक बार फिर भरोसा जताया है जबकि कांग्रेस ने इस सीट से केवल सिंह ढिलन को टिकट दिया है. शिरोमणि अकाली दल ने परमिंदर सिंह ढींढसा को मैदान में उतारा है.

शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर दे रहे हैं मोदी के मंत्री

अगर बात करें बिहार की तो पटना साहिब सीट से बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. इससे पहले वह यहां से बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं. इस बार यहां से उनका मुकाबला बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है.

वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन पर भरोसा जताया है. यहां से महागठबंंधन ने राम भुआल निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Full Details: 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग आज, जानिए- आखिरी चरण का A टू Z ब्यौरा

वोटिंग और चुनावी मुद्दों पर पटना साहिब के लोगों की राय, रविशंकर प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा में है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget