एक्सप्लोरर

EC की पाबंदी के बाद भी सुधरने को तैयार नहीं हैं आजम खान, वोटर को ही कह दिया गद्दार

आजम खान ने कहा कि ''मेरे साथ जो दरिन्दगी का आलम है वो इसलिए है क्योंकि मैं तुम्हारी आवाज़ बन गया हूं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भी बिना नाम लिए कई बार गद्दार कहा.

नई दिल्ली: विवादास्पद बयानों को लेकर चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी नेता विवादित बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी आजम खान के बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर तीन दिन तक रोक लगा दी थी. प्रतिबंध खत्म होने के बाद आज फिर आजम खान ने मुरादाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस सभा में उन्होंने वोटर्स को ही गद्दार कह दिया है.

सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा, ''मैं आपके बीच दर्द लेकर आया हूं कोई तकरीर करने नहीं आया हूं. अपनों से ज़ख्म ज़्यादा मिलते हैं. कोई भाषण देने नहीं आया. उन्होंने कहा कि आपको होने वाले हालात से डराने आया हूं. यहां आस्तीन के सांपो से होशियार रहने की ज़रूरत है. आजम ने कहा कि अपने बीच छुपे गद्दारों को समझो, दुश्मन तुम्हें मिटाने के लिए एक हो गया है. कुदरत ने एक मौका दिया है, कमज़ोरों एक हो जाओ, अगर ये मौका निकाल दिया तो हाथ मलने का मौका भी नहीं मिलेगा.''

आजम खान ने कहा कि ''मेरे साथ जो दरिन्दगी का आलम है वो इसलिए है क्योंकि मैं तुम्हारी आवाज़ बन गया हूं. मैं तुमसे मोहब्बत करता हूं. दिलो में बसपा-सपा-रालोद के लिए अगर ज़रा भी घृणा है तो इसे बड़े मकसद के लिए दूर कर दो और संगठित हो जाओ.'' उन्होंने कहा कि ''तीन दिन की पाबंदी के बाद मुझे चाहिए था कि मैं अपनी लोकसभा के लोगों से मिलता लेकिन आपके पास आया हूं.''

आजम खान ने दावा किया कि कांग्रेस नहीं जीत रही है. दगा खानी है तो सीधे खाओ, वोट कटवा मत बनो. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भी बिना नाम लिए कई बार गद्दार कहा.

अमर सिंह ने आजम खान पर साधा निशाना जयप्रदा के चुनाव प्रचार में रामपुर जा रहे अमर सिंह ने आज़म खान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा की हम नारी का सम्मान करते हैं. अभी-अभी नवरात्र निकले हैं लेकिन नारी का अपमान किया जा रहा है. उन्होंने कहा, मुस्लिम हमारे दुश्मन नहीं हैं बल्कि खिलजी, तैमूर लंग जैसे नारी का अपमान करने वालों से दिक्कत है.

अमर सिंह ने इशारों-इशारों में खिलजी, रावण और दुशासन से आज़म खान की तुलना कर डाली. जयाप्रदा पर दिए आज़म के विवादित बयान पर सोनिया गांधी, मायावती, ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी के खामोश रहने पर भी अमर सिंह ने हैरानी और दुख जताया. उन्होंने सवाल भी उठाया कि मायावती ऐसे में आज़म के प्रचार में कैसे आएंगी.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget