एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: आज रायबरेली में नामांकन भरेंगी सोनिया गांधी, रोड शो की भी है तैयारी

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से नामांकन पर्चा भरेंगी. इस बार उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता दिनेश प्रताप सिंह से है.

नई दिल्ली: यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रायबरेली से पांचवीं बार नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी. सोनिया गांधी इस सीट पर 2004 से प्रतिनिधित्व करती आ रहीं हैं. यह सीट कांग्रेस का पारंपरिक सीट रहा है. इस बार उनका मुख्य मुकाबला पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह से है. दिनेश को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

खबरों के मुताबिक गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह भुएमऊ गेस्ट हाउस से सीधे केंद्रीय कार्यालय पहुंचेंगी. जहां पर सोनिया गांधी के साथ अन्य सभी लोग पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद रोड शो करते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी. डिग्री कॉलेज चौराहे पर उनका काफिला रुक जाएगा. उसके बाद वे प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष तक जाएंगी. जहां पर वे अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

रायबरेली है कांग्रेस पार्टी का 'गढ़'

रायबरेली कांग्रेसी की सेफ सीट मानी जाती है. इस सीट पर पहले आम चुनाव से ही कांग्रेस पार्टी का सदस्य कई बार जीतता आ रहा है. इस सीट से केवल इंदिरा गांधी एक बार 1977 में चुनाव हारी हैं. इस सीट से फिरोज गांधी 1951 और 1957 में चुनाव जीते हैं. इंदिरा गांधी इस सीट से 1961, 1971 और 1980 में चुनाव जीती थीं. अरुण नेहरू ने इस सीट पर कांग्रेस के टिकट से 1980 और 1984 में जीत दर्ज की थी. वहीं सोनिया गांधी ने इस सीट पर 2004, 2006, 2009 और 2014 में इस सीट से चुनाव जीती थीं.

इस सीट पर तीन बार हारी है कांग्रेस

इस सीट से कांग्रेस को 1977, 1996 और 1998 में हार का सामना करना पड़ा. आपातकाल के बाद 1977 में भारतीय लोक दल के राज नारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को हराया था. जबकि, 1996 और 1998 में बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की.

SP-BSP ने नहीं उतारा कोई उम्मीदवार

रायबरेली सीट पर सपा-बसपा गठबंधन ने उम्मीदवार नहीं उतारा है. इस सीट पर 5वें चरण में 6 मई को मतदान होगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget