एक्सप्लोरर

बीजेपी के साथ संबंध पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- पहले मनमुटाव था, अब सब ठीक है

बीजेपी के साथ संबंध पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच पहले मतभेद थे, लेकिन अब वे हल हो गए हैं. उद्धव ठाकरे ने यह बात गांधीनगर में अमित शाह के पर्चा दाखिल करने के अवसर पर कही.

अहमदाबाद: बीजेपी के साथ संबंध पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच पहले मतभेद थे, लेकिन अब वे हल हो गए हैं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके.

गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पर्चा दाखिल करने से पहले उद्धव ठाकरे ने एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. अमित शाह के नामांकन दाखिल करने के समय वहां उद्धव ठाकरे के अलावा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान मौजूद थे.

उद्धव ठाकरे ने गांधीनगर में कहा कि वह यहां अमित शाह को शुभकामनाएं देने के लिए रैली में शामिल हुए हैं. शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘कई लोग सवाल करेंगे कि मैं यहां क्यों हूं. कई लोग खुश हैं कि मैं यहां हूं लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ जरूर होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग इस बात की खुशी मना रहे थे कि एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियां आपस में लड़ रही हैं. हमारे बीच कुछ मनमुटाव था, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मेरे बातचीत से सब हल हो गया.’’

शिवसेना चीफ ने कहा, ‘‘हमारे समान लक्ष्य हैं. हमारी विचारधारा और दिल एक साथ बंधे है. हम एकसाथ इसलिए आए हैं क्योंकि हिन्दुत्व हमें बांधता है.’’ ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच सालों में बीजेपी और शिवसेना के बीच जो हुआ वह अब इतिहास है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इन पिछले पांच साल से पहले भी हमारा 25 साल का इतिहास है. आज हमारी सोच एक है, हमारी विचारधारा एक है और हमारे नेता भी एक हैं.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस का प्रचार अभियान सुस्त, अप्रैल से दम भरेगी पार्टी अब भारत के इन 1,000 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त में पाएं Wi-Fi की सुविधा, ये है पूरी जानकारी जेट एयरवेज: 1000 से अधिक पायलटों ने दी विमान नहीं उड़ाने की धमकी, ये है वजह  देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget