एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन: पीयूष गोयल बोले- बीजेपी यूपी में 74 और देश में 300 से ज्यादा सीटें लाएगी

एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन के मंच पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा एकबार फिर बीजेपी की सरकार बनने वाली है. बीजेपी उत्तर प्रदेश में 74 और देश भर में 300 से ज्यादा सीटें लाने जा रही है.

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में कहा कि इस बार भी केंद्र में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी को कितनी सीटें मिल रही है? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. एनडीए की सरकार बनेगी. बीजेपी को देश में 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी.

NDA को दो तिहाई बहुमत मिलेगा

पीयूष गोयल ने कहा, ''इस बार भी NDA सफल होगी. इस बार भी सरकार बनाएगी. बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा. NDA को दो तिहाई बहुमत मिलेगा. आज देशभर में मोदी सुनामी देखने को मिल रही है. किसान, महिला और हर एक क्षेत्र में विकास का स्वाद मिला है.'' राम माधव के बयान पर पीयूष गोयल ने कहा कि बीजेपी की सीटें कम होगी उस स्थिति में एनडीए के पास पर्याप्त सीट है. राम माधव ने ऐसा कुछ नहीं कहा कि बाहर के लोगों का समर्थन लेंगे.

यूपी में 74 और देश में 300 से ज्यादा सीट लाएगी बीजेपी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेगी इसको लेकर उन्होंने कहा, '' वहां हम 74 सीटें जीत रहे हैं. अमेठी में राहुल गांधी मने घुटने ठेक दिए और वायनाड भाग गए हैं. बुआ-बबुआ में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. राहुल ने माना है कि कांग्रेस राज्य में वोट काटने की के लिए हैं. कांग्रेस में नंबर 1 फेल हो गया तो नंबर 2 को उतारा.'' उन्होंने आगे कहा बीजेपी इस बार 300 सीटों का आकड़ा पार करेगी.

ममता की तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

बंगाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा, '' बंगाल में बीजेपी के पक्ष में जनसैलाब है. अब राजनीतिक हिंसा से चुनाव नहीं जीते जा सकते हैं. बंगाल में इस बार भारी जीत होगी. ममता बनर्जी बंगाल में जय श्रीराम का नारा नहीं लगाने दे रही है. जिसने लगाया उसे जेल भेज दिया. ममता की तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी.''

 70 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

पीयूष गोयल ने कहा कि 70 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. प्रधानमंत्री मोदी ने 10 करोड़ शौचालय बनवाया. हर एक लोगों को जनधन खाता मिला. घरों में बिजली पहुंचाई. उज्जवला योजना का लाभ लोगों को मिला.

आज विपक्ष कर रहा है सर्जिकल स्ट्राइक की बात

पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस पहले सर्जिकल स्ट्राइक को मानने के लिए तैयार नहीं थी. अब वह कह रही है कि हमने भी सर्जिकल स्ट्राइक किया. अच्छा हुआ कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात तो कर रही है. पहले सर्जिल स्ट्राइक हुआ तो हम इसका स्वागत करते हैं. हमने राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सरकार का साथ दिया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget