एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः 19 मई को अंतिम चरण के लिए वोटिंग, तय समय से 20 घंटे पहले बंद हुआ चुनाव प्रचार

भारतीय चुनाव के इतिहास में इस तरह की पहली कार्रवाई है जिसमें चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की नौ सीट पर प्रचार को शुक्रवार शाम छह बजे खत्म करने की बजाए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे खत्म करने का आदेश दिया.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में 19 मई को वोटिंग होनी है. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो. चुनाव प्रचार बंद करने का फैसला आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है.

चुनाव आयोग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की नौ संसदीय सीटों पर रविवार को चुनाव होंगे. इन सीटों पर कुल 111 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 1,49,63,064 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को ईवीएम मशीन में बंद कर देंगे.

किन-किन सीटों पर डाले जाएंगे वोट

रविवार को जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें कोलकाता उत्तर एवं कोलकाता दक्षिण, दम दम, बारासात, बशीरहाट, जादवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर (आरक्षित) और मथुरापुर (आरक्षित) सीट शामिल हैं.

भारतीय चुनाव के इतिहास में इस तरह की पहली कार्रवाई है जिसमें चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की नौ सीट पर प्रचार को शुक्रवार शाम छह बजे समाप्त करने की बजाए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे खत्म करने का बुधवार को आदेश दिया.

अमित शाह के रोड शो में हुई थी हिंसा

अमित शाह के रोड शो के दौरान शहर में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की घटना के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया. बता दें कि रोड शो के दौरान प्रमुख समाजसेवी ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई थी.

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को स्वतंत्र, भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए नौ सीटों के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर आयोग ने केंद्रीय बलों की कुल 710 कंपनियों की तैनाती की है.

बंगाल: दम दम में TMC समर्थकों ने मुकुल रॉय की गाड़ी में की तोड़फोड़, साजिश रचने का आरोप लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget