एक्सप्लोरर

मोदी ने राजीव गांधी को बताया नंबर वन भ्रष्टाचारी, राहुल बोले- अपनी सोच थोपकर बच नहीं सकते पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का जीवन नंबर वन भ्रष्टाचारी नेता के तौर पर बीता है. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का जीवन नंबर वन भ्रष्टाचारी नेता के तौर पर बीता. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपकी अपने बारे में जो राय है उसे आप मेरे पिता पर थोपकर बच नहीं सकते. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा कि आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी लड़ाई खत्म हो गई है. आपको मेरी ओर से प्यार.

राहुल गांधी ने कहा, "लड़ाई खत्म हो गई है. आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. आपकी अपने बारे में जो राय है उसे मेरे पिता पर थोपकर आप बच नहीं सकते हैं. आपको मेरी ओर से प्यार"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार फिर एक पाक इंसान के शहादत का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत का अपमान कर रहे हैं. प्रियंका गाधी ने कहा कि पीएम मोदी को जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी है. प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश धोखेबाजों को कभी माफ नहीं करता है.

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां, मोदी जी यह देश धोखेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता."

पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति जिनका निधन 1991 में हो गया उनकी बदनामी कर शालीनता की सारी हदें पार कर दी है. उन्होंने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि क्या वह कुछ पढ़ते हैं. क्या वह जानते हैं पूर्व पीएम राजीव गांधी पर लगे चार्ज को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था.

यूपी की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा, ''आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था. लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा की फिसली जुबान, आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित किया EC ने एक और मामले में पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, अब तक 6 मामलों में दे चुका है राहत J&K: महबूबा मुफ्ती की अपील- रमजान के दौरान सीजफायर का एलान करे सरकार देखें वीडियो- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget