एक्सप्लोरर

दिल्ली: बीजेपी ने किया 4 उम्मीदवारों का एलान, जानिए किसको मिला टिकट और क्या रहा है उनका पिछला रिकॉर्ड

बीजेपी ने दिल्ली में आखिरकार अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है. आइए जानते हैं किस-किस को टिकट मिला है और वह कौन हैं?

नई दिल्ली: दिल्ली में जहां एक तरफ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के कयासों के बीच अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं कर पाई है तो वहीं बीजेपी ने चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2019 के दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से एक बार फिर मनोज तिवारी बीजेपी की ओर से दावेदारी पेश करेंगे. वहीं, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन मैदान में होंगे. दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं. बीजेपी ने बाकी बची तीन सीटों पर उम्मीदवारों की एलान नहीं किया है. ऐसे में आइए इन चार प्रत्याशियों के बारे में जानते हैं

मनोज तिवारी

बीजेपी की विरोधी पार्टी सपा की ओर से मनोज तिवारी 2009 में गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे. लेकिन मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी ज्वाइन कर लिया और 2014 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से एक लाख 40 हजार की मार्जिन से सांसद का चुनाव जीत लिया. इसके दो साल बाद ही उन्हें दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया.

दरअसल बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार रहे किरण बेदी और हर्षवर्धन पार्टी कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में दिल्ली बीजेपी को एक नए चेहरे की तलाश थी, जो पूरी पार्टी को एक साथ लेकर चले. ऐसे में मनोज तिवारी को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था. इसके पीछे बीजेपी का मुख्य कारण बताया गया कि दिल्ली में बिहार-यूपी के करीब 30 से 40 लाख लोग रहते हैं. सेलिब्रेटी होने की वजह से काफी लोग उन्हें पसंद करते हैं ऐसे में बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था.

डा हर्षवर्धन

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर से 1979 में आयुर्विज्ञान और शल्य-चिकित्सा में स्नातक की डिग्री हांसिल करने वाले हर्षवर्धन को बीजेपी ने एक बार फिर चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया है. डॉक्टर हर्षवर्धन बचपन से ही दक्षिणपंथी हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे. भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 1993 में कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और दिल्ली विधानसभा के सदस्य बने.

बाद में उन्हें दिल्ली की सरकार में कानून और स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किए गए. 1996 में शिक्षा मंत्री बने.,  राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अक्टूबर 1994 में पोलियो उन्मूलन योजना का शुभारम्भ किया. कार्यक्रम सफल रहा, जिसके बाद इसे भारत सरकार द्वारा पूरे देश में अपनाया गया. इसके बाद वह1998 और 2003 में फिर से कृष्णा नगर से विधानसभा के लिए चुने गए. 2008 विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधानसभा की सदस्यता प्राप्त की.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में हर्षवर्धन ने चांदनी चौक से जीत दर्ज की. उन्होंने 2004 और 2009 में विजयी रहे सांसद कपिल सिब्‍बल को हराकर जीत दर्ज की थी. मोदी सरकार ने उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया और अभी वह इसी पद पर हैं.

रमेश बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी अपने कॉलेज के दिनों से राजनीति में सक्रिय रहे है. वह दिल्ली राज्य में बीजेपी के महासचिव थे. फिर 2003-08 में वह बीजेपी दिल्ली के उपाध्यक्ष रहे. बीजेपी ने उन्हें 2014 लोकसभा चुनाव में एमपी उम्मीदवार के लिए चुना था. उन्होंने विधायक के रूप में लगातार तीन बार जीत हासिल की है. वह वह दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आप के कर्नल देवेंद्र सहरावत को पराजित करने के बाद 16 वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे.

इसके बाद उन्हें शहरी विकास पर स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया. साथ ही उन्‍हें अन्य पिछड़ा वर्गों के कल्याण पर स्थायी समिति और श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत परामर्श समिति, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया. इस बार फिर वह बीजेपी के टिकट पर साउथ दिल्ली से उम्मीदवार हैं.

प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा दिवंगत बीजेपी नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. 2013 विधानसभा चुनाव में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर योगेंद्र शास्त्री को हराया था. मई 2014 में 16वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए. एक सितम्बर 2014 से शहरी विकास संबंधी स्थारयी समिति के सदस्य हैं. एक सितम्बर 2014 से संसद सदस्यों के वेतन तथा भत्तों संबंधी संयुक्त समिति, परामर्शदात्री समिति शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय के सदस्य भी रहे हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget