एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- '50 घंटे भी तपस्या की होती तो नफरत की बात न करते'  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर पीएम मोदी ने तपस्या की होती तो वह नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर पीएम मोदी ने तपस्या की होती तो वह नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते. अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रविवार को मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, "अगर उन्होंने (मोदी) 50 घंटों की भी तपस्या की होती तो वह इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते." बता दें कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के उस बयान पर टिप्पणी कर रही थीं जिसमें उन्होंने 45 साल के तपस्या की बात कही थी.

स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी चुनाव हार रही है-प्रियंका

पीएम मोदी ने कहा था, "यह 45 सालों की तपस्या है, जिसने उनकी यह छवि बनाई है, और इसमें खान मार्केट गैंग या लुटियन क्लब का योगदान नहीं है." कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि इस बार बीजेपी सत्ता से बाहर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि देश की जनता, विशेषकर उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से खुश नहीं है. प्रियंका ने कहा, "यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी चुनाव हार रही है. उम्मीद है कि दिल्ली में भी परिणाम अच्छे आएंगे."

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान किए वादों पर चुप्पी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार बीजेपी के चुनाव प्रचार जितना नकारात्मक नहीं है. कांग्रेस सकारात्मक सोच रखती है और हमेशा मुद्दों की बात करती है. इतिहास की बातें कर ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश सिर्फ बीजेपी करती है.

लगातार महत्वहीन मुद्दों पर बोले जा रहे हैं मोदी- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, "हमने आम आदमी को प्रभावित करने वाले असली मुद्दे उठाए और उनके समाधानों पर बात की, वहीं पीएम मोदी लगातार महत्वहीन मुद्दों पर बोले जा रहे हैं." प्रियंका गांधी ने विपक्ष के सवालों का जवाब न देने के लिए भी मोदी की आलोचना की. कांग्रेस महासचिव ने कहा, "प्रधानमंत्री उनसे पूछे गए सवालों के जवाब नहीं देते हैं. उन्हें 15 लाख रुपये देने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने और किसानों की आय पर जवाब देना चाहिए. वे कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर बहस की दी गई चुनौती पर भी चुप हैं. कहां चला गया छप्पन इंच का सीना."

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने कल मतदान नहीं किया था. इस सवाल पर उन्होंने कहा, "वह इसलिए वोट नहीं कर सके क्योंकि वह परीक्षा देने लंदन गए हैं." प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मध्य दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित मतदान केंद्र (विद्या भवन महाविद्यालय) में अपने मताधिकार का उपयोग किया. बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को सात राज्यों की 59 संसदीय सीटों पर मतदान हुआ. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हुआ है, जहां बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. यह भी पढ़ें- MI vs CSK: मुंबई बनी IPL-12 की चैम्पियन, फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया, चौथी बार जीता खिताब BJP नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश को कहा औरंगजेब, सिद्धू से पूछा- ‘अंग्रेज की औलाद हो या कांग्रेस की’ Phase 6: 59 सीटों पर कुल 63 फीसदी वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा 80 तो यूपी में सबसे कम 54 फीसदी मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget