एक्सप्लोरर

प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में हुईं शामिल, कहा- बदसलूकी से नाराज होकर छोड़ी कांग्रेस

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हों गईं हैं और उन्होंने कहा है कि उन्होंने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ी है. टिकट की वजह से पार्टी नहीं छोड़ी.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देनेवाली प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना ज्वाइन कर लिया है. बता दें कि आज ही प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. इससे पहले प्रियंका चतुर्वेदी ने 17 अप्रैल को ही अपनी पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि गुंडों को कांग्रेस पार्टी में तरजीह दी जाती है.

शिवसेना ज्वाइन करते हुए प्रियंका ने कहा, '' मेरी प्राथमिकता जिम्मेदारी है. मैंने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ी है. मैंने सोचकर, समझकर शिवसेना ज्वाइन किया है. मैंने टिकट की वजह से कांग्रेस नहीं छोड़ा.''

दरअसल प्रियंका पार्टी में उनके साथ बदसलूकी करने वाले कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने को लेकर नाराज थीं.  पिछले दिनों मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ स्थानीय नेताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी के साथ बदसलूकी की थी. उस वक्त उन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन सभी नेताओं को पार्टी में वापस लिए गया जिसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी से नाराज चल रही थीं.

अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा अपना इस्तीफा

प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उनके इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं. जिसको लेकर अब संयज राउत ने तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने अपनी नाराजगी से बड़े नेताओं को अवगत भी करवा दिया था. प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर अपने ट्विटर हैंडल में भी बदलाव कर लिया है. अब उनके परिचय में ब्लॉगर लिखा है, और कांग्रेस की कम्युनिकेशन्स टीम वाला परिचय हट गया है.

प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में हुईं शामिल, कहा- बदसलूकी से नाराज होकर छोड़ी कांग्रेस

इसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक चिट्ठी ट्वीट की है. इसमें उन्होंने कहा है कि...''पिछले दिनों में देश में सभी तरफ से जो प्यार और समर्थन मुझे मिला है उसे पाकर मैं अभिभूत और कृतज्ञ हूं, मैं अपने आप को इतना समर्थन पाकर धन्य मानती हूं. मैं उन सभी को धन्यवाद करती हूं जो इस यात्रा के सहयोगी बने.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget