एक्सप्लोरर

प्रज्ञा ठाकुर का बयान, कहा- देश के मुसलमान भी राष्ट्रहितैषी हैं वह भी मेरे समर्थन में

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ने कहा है कि मुस्लिम भी हमारे समर्थन में हैं. देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे.

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हैं जो फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे. हम में कोई भेदभाव नहीं है.

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ''मुस्लिम भी हमारे समर्थन में हैं. देश के मुसलमान भी राष्ट्रहितैषी हैं. देश के विकास के साथ ही सबका विकास संभव है. षड्यंत्रकारी ताकतें फूट डालने की कोशिश कर रही हैं पर वो सफल नहीं होगे. हम में कोई भेदभाव नहीं है.''

बता दें कि बीजेपी में शामिल होते ही प्रज्ञा ठाकुर ने एक के बाद एक कई विवादित बयान दिए थे. प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर भी विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था, "राममंदिर हम बनाएंगे और भव्य बनाएंगे. हम तोड़ने गये थे (बाबरी मस्जिद का) ढांचा. मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा. मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी. हमने देश का कलंक मिटाया है."

वहीं प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एक याचिका दायर कर मांग की गई थी कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाए. याचिका पर सुनवाई करते हुए एनआईए कोर्ट ने कहा था कि कौन चुनाव लड़ेगा, कौन नहीं? यह चुनाव आयोग का मामला है. आयोग तय करेगा कि कौन चुनाव लड़ेगा कौन नहीं.

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर भोपाल सीट से चुनावी मैदान में हैं और उनके सामने कांग्रेस के टिकट पर पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह है. यहां 12 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

भोपाल से आलोक संजर का फॉर्म खारिज, बीजेपी ने डमी उम्मीदवार के तौर पर उतारा था

वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो के लिए रथ तैयार, देखिए- रथ की खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget