एक्सप्लोरर

एक महीने में तीसरी बार ओडिशा जा रहे हैं PM मोदी, क्या पुरी से लड़ेगे लोकसभा चुनाव?

अपनी सरकार के चार साल पूरा होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने कटक में सभा की. 2017 में बीजेपी ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की. ख़ुद पीएम मोदी ने रोड शो किया. पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर ओडिशा के दौरे पर जा रहे हैं. 15 जनवरी को वे बोलांगीर में कुछ सरकारी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. पिछले महीने भर में ओडिशा में मोदी का ये तीसरा दौरा है. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उनका इतना जाना नहीं हो पाता है. लेकिन मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी तो इस बार ओडिशा में कमल खिलाने को बेताब हैं. यूपी और एमपी जैसे राज्यों में होने वाले संभावित नुक़सान की भरपाई यहां से करने की तैयारी है. इसीलिए जब भी मौक़ा मिलता है, पीएम मोदी किसी न किसी बहाने ओडिशा पहुंच जाते हैं. इसी महीने की 5 तारीख़ को वे बारीपदा में थे. जबकि 24 दिसंबर को मोदी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का दौरा किया था. ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ होते हैं. अभी वहां पिछले 19 सालों से बीजू जनता दल (बीजेडी) की सरकार है. नवीन पटनायक साल 2000 से ही राज्य के मुख्यमंत्री हैं. ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं. पिछली बार बीजेडी के 20 सांसद चुने गए थे, जबकि बीजेपी से सिर्फ जोएल ओराम चुनाव जीत पाए थे. जो मोदी सरकार में अभी कैबिनेट मंत्री हैं. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था. बीजेपी इस बार किसी 'चमत्कार' के इंतज़ार में है. इसीलिए पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा के चक्कर लगाते रहते हैं. 15 जनवरी को मोदी के दौरे के बाद अमित शाह 18 जनवरी को कटक में बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे. लोकसभा चुनाव: मायावती से मिले तेजस्वी यादव, बोले- पिता लालू यादव का सपना अब पूरा हुआ अमित शाह भले ही यूपी में 74 लोकसभा सीटें जीतने का दावा करें. लेकिन वे बखूबी जानते हैं इस बार 2014 वाला माहौल नहीं है. एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में बीजेपी की हार से पार्टी का मनोबल गिरा है. ऐसा अनुमान है कि यूपी समेत इन इलाक़ों में पार्टी पहले जैसे नतीजे न ला पाये. इसीलिए सारा ज़ोर ओडिशा जैसे राज्यों पर है. अपनी सरकार के चार साल पूरा होने पर नरेन्द्र मोदी ने कटक में सभा की. 2017 में बीजेपी ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की. ख़ुद पीएम मोदी ने रोड शो किया. पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. पीएम नरेन्द्र मोदी के पुरी से भी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है. ओडिशा की बीजेपी इकाई ने तो इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिल्ली भी भेज दिया है. बीजेपी के कई नेता समय समय पर मोदी से पुरी से चुनाव लड़ने की मांग भी करते रहे हैं. ओडिशा, बंगाल और असम जैसे राज्यों के लोगों की भगवान जगन्नाथ में बड़ी आस्था है. बीजेपी नेताओं के एक गुट को लगता है कि मोदी के पुरी आ जाने भर से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं. सिर्फ़ ओडिशा ही नहीं बंगाल तक में पार्टी को फ़ायदा हो सकता है. वैसे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तो मोदी के पुरी से चुनाव लड़ने की चर्चा को ख़ारिज कर चुके हैं. कर्नाटक के मंत्री शिवकुमार का दावा- कांग्रेस के 3 विधायकों के साथ मुंबई के होटल में हैं बीजेपी के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget