एक्सप्लोरर

वाराणसी के वोटरों से बोले मोदी- 'मेरे रोम-रोम में काशी, विकास की गति रुकने नहीं देंगे'

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘’जनभागीदारी से काशी ने नई ऊंचाईयां हासिल की है. काशी ने विकास की नई लकीर खींची है. काशी के नए रूप से लोग अभिभूत हैं.’’

वाराणसी: अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी के लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा जीवन काशी के काम आया, इसका मुझे संतोष है. काशी ने मेरा जीवन धन्य कर दिया. जो काशी आय़ा वो काशी का होकर रह गया. मेरे रोम-रोम में काशी है. पीएम मोदी ने कहा कि हम विकास की गति को रुकने नहीं देंगे.

विकास की गति को रुकने नहीं देना है- मोदी

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘’जनभागीदारी से काशी ने नई ऊंचाईयां हासिल की है. काशी ने विकास की नई लकीर खींची है. काशी के नए रूप से लोग अभिभूत हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमें जो करना है मिल जुलकर करना है. विकास की गति को रुकने नहीं देना है. जब मैं यहां रोड शो करने आय़ा था तो वाराणसी के लोगों ने कहा था कि आप यहां की चिंता छोड़ दीजिए. हम सब संभाल लेंगे.’’

ममता का मीम पोस्ट करने वाली BJP कार्यकर्ता को SC से जमानत, लिखित माफी मांगेंगी प्रियंका शर्मा

काशी में दो कैंसर अस्पताल राहत बनकर आए- मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने वाराणसी में अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं. पीएम मोदी ने कहा कि शौचालय से लेकर घर औ घर से लेकर उज्जवला योजना तक, काशी में विकास के साथ-साथ अमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिला है.’’ उन्होंने कहा, ‘’काशी में दो कैंसर अस्पताल राहत बनकर आए हैं.’’

पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा, ‘’आप 19 मई को जरूर वोट देने जाना और आस पास के लोगों को भी वोट देने के लिए प्रभावित करना.’’ उन्होंने कहा, ‘’आप सुबह 10 बजे से पहले वोट कीजिए.’’

वाराणसी से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं पीएम मोदी

बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. 26 अप्रैल को पीएम मोदी ने यहां से नामांकन भरा था. नामांकन भरने से एक दिन पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो भी किया था. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार वोटों से हराया था. पीएम मोदी को कुल पांच लाख 81 हजार वोट मिले थे. वहीं, इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय की जमानत जब्त हो गई थी. उन्हें सिर्फ करीब 75 हजार वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस बार भी अजय राय को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें-

आखिरी दौर की लड़ाई: कोलकाता में अमित शाह का रोड शो आज, योगी की दक्षिण कोलकाता में रैली को इजाजत नहीं

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जिसे जहाज बनाना नहीं आता उसे दिया कॉन्ट्रैक्ट, सोचा मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे

दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी के सामने पिता और भाई पर चाकू से हमला, पिता की मौत

लालू ने 'छोटे भाई' नीतीश को लिखा खुला खत, कहा- 'तीर' हिंसा का 'लालटेन' भाईचारे का प्रतीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget