एक्सप्लोरर

यूपी में मोदी ने जनता को गिनाए गठबंधन के पंजे के 5 खतरे, माया-अखिलेश और राहुल गांधी पर जमकर बरसे

मोदी ने कहा है कि यूपी के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है. इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए.

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बसपा सुप्रीमो मायावती का फायदा उठाने का आरोप लगाया है. पीएम मोदी ने कहा है कि गठबंधन के बहाने सपा-कांग्रेस ने मायावती का फायदा उठाया है. दोनों ही पार्टियों ने बसपा के साथ बड़ा खेल खेला है.

मायावती खुले आम कांग्रेस की आलोचना करती हैं- मोदी

रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘’अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी (मायावती) को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है. अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती हैं.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’4 चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं. अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’यूपी के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है. इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए.’’

मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ- मोदी 

मोदी ने कहा, ‘’कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं. अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए.’’ उन्होंने कहा, ‘’नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है. ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’ये मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है.’’ उन्होंने कहा, ‘’न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे.’’

महामिलावट के पंजे के 5 भयानक खतरे हैं- मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महामिलावट के इस पंजे के 5 भयानक खतरे हैं. उन्होंने कहा कि पहला खतरा भ्रष्टाचार, दूसरा खतरा अस्थिरता, तीसरा खतरा जातिवाद,  चौथा खतरा वंशवाद, और पांचवा खतरा कुशासन है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के नामदार किसानों की ज़मीन पर ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करते हैं और फिर उसको हड़प लेते हैं. किसानों से जमीन लेते हैं फैक्ट्री के नाम पर और उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं. यहां अमेठी में तो यही हुआ था ना.''

पीएम मोदी ने कहा, ''21वें सदी में देश जिस पड़ाव पर है, दुनिया में जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उसमें भारत का मजबूत होना जरूरी है. वरना महामिलावट वालों का इतिहास जिस तरह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है, ये लोग देश के भविष्य को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे.'' उन्होंने कहा, ''हमने आतंकवाद को सीमा के एक बहुत छोटे हिस्से तक समेट दिया है. ऐसा इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि हम आतंक पर देश के भीतर और सीमापार दोनों जगह सीधा प्रहार कर रहे हैं. वोट के लिए हम किसी आतंकी की जात, पंथ नहीं देख रहे.''

यह भी पढ़ें-

राहुल बोले- कहा गया था कि मोदी 10-15 साल तक पीएम रहेंगे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें ध्वस्त किया

आचार संहिता उल्लंघन: मोदी को क्लीन चिट देने के फैसले पर एक चुनाव अधिकारी ने जताई थी असहमति- सूत्र

अफरीदी पर भड़के गंभीर, कहा- भारत आइए, मनोचिकित्सक से इलाज करा दूंगा

'चौकीदार चोर है' विवाद: राहुल बोले- मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, बीजेपी या नरेंद्र मोदी से नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget