एक्सप्लोरर

पीएम ने महाराष्ट्र में खेला जाति कार्ड, कहा- मोदी का नाम लेकर समाज को गाली दे रही है कांग्रेस

अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने फिर जाति कार्ड खेला है. रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ी जाति को गाली दिया है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में अपने उम्मीदवार के पक्ष में रैली करने महाराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जाति का कार्ड खेला. रैली के मंच से उन्होंने कहा कि मैं पिछड़ी जाति से हूं इस कारण मुझे गाली पड़ती है. विपक्षी नेता न सिर्फ मुझे गाली देते हैं बल्कि पूरे पिछड़े समाज को गाली देते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस और उसके साथी कहते हैं कि समाज में जो भी मोदी हैं वो सब चोर हैं. पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी जातियां बताने वाली गालियां देने में कोई कमी नहीं रखी. इस बार तो उन्होंने हद पार करते हुए पूरे पिछड़े समाज को ही गाली दी है.''

इस दौरान पीएम ने कहा, ''कांग्रेस के नामदार पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं. नामदार ने पहले चौकीदारों को चोर कहा और जब सारे चौकीदार मैदान में आएं. हर हिंदुस्तानी चौकीदार कहने लगा तो उनके मुंह पर ताला लग गया. अब मुंह छिपाते घूम रहे हैं.''

रैली के मंच से पीएम मोदी ने कहा, ''शरद पवार जी जिस सरकार में कृषि मंत्री थे, वहां से भी वो किसानों के नई-नई और कल्याणकारी योजनाएं ला सकते थे. लेकिन, उन्हें तो अपनी चीनी की दुकानें चलाने में ही रुचि थी, किसानों की उन्हें कोई चिंता नहीं रही.''

किसानों की आय को लेकर पीएम ने कहा, ''23 मई के बाद जब फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी उसमें हम पीएम किसान योजना का दायरा बढ़ा रहे हैं. अब हम सभी किसानों इस योजना का लाभ देंगे. सरकार का प्रयास है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बहुत दूर न जाना पड़े इसके लिए देश के 22 हजार ग्रामीण हाटों को विकसित किया जा रहा है. इन हाटो को ई-नाम प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है.''

बता दें कि राज्य में चार चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को संपन्न हो चुका है. वहीं दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

कमलनाथ के ट्वीट के बाद पीएम मोदी ने MP, राजस्थान, मणिपुर के लिए भी किया मुआवजे का एलान

पीएम मोदी ने खेला पिछड़ा कार्ड, बोले-'पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस ने गालियां दीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget