एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बाद होगा गठबंधन, बीजेपी को हराना पहली प्राथमिकता- राहुल गांधी

गांधी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दल बीजेपी को पराजित करने के लिए एकजुट हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन मौजूद है और पूरे देश में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए मजबूत विपक्षी उम्मीदवार उतारे गए हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव बाद गठबंधन निश्चित तौर पर संभव है क्योंकि सारी विपक्षी पार्टियां देशहित में बीजेपी को पराजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन मौजूद है और पूरे देश में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए मजबूत विपक्षी उम्मीदवार उतारे गए हैं.

गांधी ने कहा, ''संपूर्ण विपक्ष के लिए पहला काम नरेंद्र मोदी जी को पराजित करना और लोकतंत्र और संविधान को बचाना है. बीजेपी को भारत की संस्थाओं और इसके सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने से रोकना है. विकास दर को गति देना है, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है, नौकरियां पैदा करनी हैं, सद्भाव सुनिश्चित करना है और अन्याय और असमानता को दूर करना है. इसमें हम सभी एकजुट हैं.''

यह पूछे जाने पर कि आप इसकी संभावना देखते हैं कि नतीजे इतने सकारात्मक होंगे कि विपक्षी दल चुनाव बाद गठबंधन के लिए साथ आएंगे तो उन्होंने कहा, ''हां, बिल्कुल.'' उन्होंने कहा, ''भारत के लोग मोदी जी का मुकाबला करने के लिए खड़े हैं.''

बीजेपी संस्थाओं पर हमले कर रही है- कांग्रेस अध्यक्ष विपक्षी दलों के भी मतभेद के संदर्भ में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दल बीजेपी को पराजित करने के लिए एकजुट हैं. उन्होंने कहा, ''सारी विपक्षी पार्टियों के बीच यह सहमति है कि बीजेपी को देशहित में पराजित किया जाना चाहिए. बीजेपी हमारी संस्थाओं पर हमले कर रही है और नष्ट कर रही है. यह देशहित में है कि इसका मुकाबला किया जाए.''

विपक्ष मजबूत उम्मीदवार खड़े कर रहा है- राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा, ''पूरे भारत में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष मजबूत उम्मीदवार खड़े कर रहा है.'' उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियां जीतने जा रही हैं. गांधी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में एक गठबंधन है. कांग्रेस उस गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन वहां गठबंधन है. महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और तमिलाडु में भी गठबंधन है. कहां पर गठबंधन नहीं है?''

राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस राज्य में अपनी विचारधारा और जड़ें मजबूत करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''पूरा देश बीजेपी के खिलाफ एकजुट है.''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने अपने गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखा तो पश्चिम बंगाल में वाम दलों के साथ गठबंधन के प्रयास में कांग्रेस को सफलता नहीं मिली. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना भी काफी हद तक धूमिल हो चुकी है.

कांग्रेस का पलटवार- मोदी के मंत्री आरके सिंह ने गढ़ा 'हिंदू आतंकवाद' शब्द, पीएम उनसे पूछें सवाल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget