एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: केंद्रीय बलों की तैनाती से हमें कोई दिक्कत नहीं है- ममता बनर्जी

निर्वाचन आयोग ने राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों की सात टुकड़ियों को तैनात किया. ममता बनर्जी ने कहा, हमें कोई दिक्कत नहीं है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगर 11 अप्रैल से शुरू हो रहे सात चरणों के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात किया जाए तो इससे कोई दिक्कत नहीं होगी. निर्वाचन आयोग ने राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों की सात टुकड़ियों को तैनात किया. तीन और टुकड़ियां शुक्रवार देर रात तक तैनात होंगी.

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, ''राज्य सरकार को केंद्रीय बलों के आगमन की सूचना दी गई. उन्हें आने दीजिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है.'' ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान पर टिप्पणी मांगी गई थी कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती के विरोध में है.

राज्य के वरिष्ठ मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहद हाकिम ने बाद में कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने साल 2016 के विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 211 सीटें जीती थी जब केंद्रीय बल तैनात थे. उन्होंने कहा, ''केंद्रीय बल मतदान केंद्रों की सुरक्षा करते हैं और मतदाताओं को सुरक्षा मुहैया कराते हैं. अगर मतदाता सुरक्षित महसूस करते हैं तो हमें कोई परेशानी नहीं है.''

पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे.

पहला चरण- 11 अप्रैल- कूचबिहार, अलीपुरद्वार दूसरा चरण- 18 अप्रैल- जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, रायगंज तीसरा चरण- 23 अप्रैल- बालूरघाट, माल्दा उत्तर, माल्दा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शीदाबाद चौथा चरण- 29 अप्रैल- बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम पांचवां चरण- 6 मई- बाणगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हूगली, आरामबाग़ छठा चरण- 12 मई- तामलुक, कांठी, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बाँकुरा, बिष्णुपुर सातवां चरण- 19 मई- दमदम, बरसात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर.

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, पीएल पुनिया और तरुण गोगोई के बेटे को टिकट

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget