एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: पंजाब में गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, AAP ने तय किए उम्मीदवार

आप ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की उम्मीद को देखते हुये इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किये थे. कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही राज्य में किसी दल के साथ गठबंधन की जरुरत से इंकार कर चुके हैं.

नई दिल्ली: आप ने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर बात नहीं बन पाने के बाद पंजाब की तीन सीटों (भटिंडा, खजूर साहिब और लुधियाना) पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. आप के सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों की घोषणा अगले एक दो दिन में कर दी जायेगी. उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिये आप की पंजाब इकाई के प्रभारी मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुयी.

सिसोदिया के आवास पर हुयी बैठक में आप की पंजाब इकाई के संयोजक भगवंत सिंह मान सहित अन्य नेता मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि आप ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की उम्मीद को देखते हुये इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किये थे.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही राज्य में किसी दल के साथ गठबंधन की जरुरत से इंकार करते हुये कांग्रेस के अपने बलबूते चुनाव लड़ने का सुझाव पार्टी नेतृत्व को दे चुके हैं. सिंह के मना करने के बाद आप नेतृत्व ने कांग्रेस के समक्ष दिल्ली में गठबंधन के लिये हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गठबंधन की शर्त रख दी है.

इस बीच कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा में दोनों दलों के बीच गठबंधन के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुयी. समझा जाता है कि बैठक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर सहित अन्य नेता मौजूद थे.

कांग्रेस दिल्ली में ही आप के साथ गठबंधन के लिये रजामंद उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेतृत्व दिल्ली में ही आप के साथ गठबंधन के लिये रजामंद है. इसके मद्देनजर आप खेमे ने कांग्रेस को स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में गठबंधन पर बात तब ही बनेगी जब हरियाणा और चंडीगढ़ को भी गठबंधन के दायरे में शामिल किया जाये.

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेताओं के असमंजस को देखते हुये सिसोदिया और आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने पार्टी नेतृत्व को गठबंधन का विचार त्याग कर अपने बलबूते चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है. समझा जाता है कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी कांग्रेस से हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन के मुद्दे पर बात बनने की उम्मीद है.

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर जताया दुख

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget