एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: 140 करोड़ की मालकिन हैं सुप्रिया सुले, 5 साल में 24 करोड़ की दौलत बढ़ी

महाराष्ट्र के बारामती से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले करोड़ों रुपए की मालकिन हैं. इसके बारे में उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है. सुप्रिया सुले के पास कुल 140.88 करोड़ की संपत्ति है.

मुंबई: महाराष्ट्र के बारामती से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले करोड़ों रुपए की मालकिन हैं. इसके बारे में उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है. सुप्रिया सुले के पास कुल 140.88 करोड़ की संपत्ति है. उनकी संपत्ति में साल 2014 के लोकसभा चुनाव से अबतक 24 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है. साल 2014 में उनकी संपत्ति 116.46 करोड़ रुपए थी.

चल संपत्ति की बात करें तो यह एनसीपी कैंडिडेट सुप्रिया सुले के पास 118.33 करोड़ रुपए की है. इनके पास 16.7 करोड़ रुपए मूल्य की कृषि भूमि है और 1.77 करोड़ रुपए मूल्य की गैर-कृषि भूमि है.

सुप्रिया सुले के पास 94,320 हजार रुपए कैश है. इसके अलावा उनके पति के पास 23,050 रुपए, बेटी के पास 28,900 रुपए और बेटे के पास 13,600 रुपए का कैश है. सुप्रिया सुले के नाम पर कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है और उनपर 55 लाख रुपए की देनदारी है.

सुप्रिया सुले वर्तमान में भी बारामती से ही सांसद हैं. सुले यहां से दो बार से सांसद रह चुकी हैं. इस लोकसभा सीट को एनसीपी परिवार का गढ़ माना जाता है. सुप्रिया सुले की राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत साल 2006 से हुई. उस समय वह पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनकर संसद के ऊपरी सदन में पहुंची थीं. सुले पहली बार 2009 में चुनाव लड़ीं और लोकसभा सांसद बनीं.

महाराष्ट्र में इस बार चार चरण में लोकसभा के चुनाव होने हैं. यहां पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा. इस दौरान वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम सीट पर वोट डाले जाएंगे. सुप्रिया सुले की सीट बारमती पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा. महाराष्ट्र में आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को 17 सीटों पर होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी. महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी पार्टी के बीच गठबंधन है.

यह भी पढ़ें- चुनावी मौसम में काले धन पर शिकंजा, EC ने अब तक 1582 करोड़ रुपये की नकद राशि, सोना और शराब जब्त किये जम्मू कश्मीर: अमित शाह ने कहा- मोदी के दूसरे कार्यकाल में तमाम घुसपैठियों को देश से बाहर कर देंगे आप की नाराज विधायक अल्का लांबा ने लोगों से पूछा- क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देना चाहिये देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget