एक्सप्लोरर

सिद्धू ने कहा, 'ना राम मिला, ना रोजगार मिला, लेकिन हर गली में मोबाइल चलाता बेरोजगार मिला'

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखे प्रहार कर रहे हैं.

इंदौर: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखे प्रहार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता सिद्धू ने शुक्रवार को पीएम पर चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने पीएम मोदी को रोजगार, नोटबंदी और वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी. क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने इंदौर के सिंधी कॉलोनी में कांग्रेस की चुनावी सभा में कहा, "मोदी में दम है तो वह रोजगार, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ें. लेकिन वह लोगों को धर्म और जात-पांत के नाम पर बांटकर चुनाव लड़ रहे हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गंगा नदी को साफ करने, दो करोड़ नौकरियां देने और विदेशी बैंकों में जमा काला धन भारत लाने के वादे निभाने में नाकाम रही है. कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने कहा, "मोदी केवल झूठ बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री और उनका पूरा कुनबा झूठा है." सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज किया, "मैंने हीरो नम्बर वन, कुली नम्बर वन और बीवी नम्बर वन जैसी फिल्में देखी थीं. लेकिन इन दिनों मोदी की नयी फिल्म आ रही है- फेंकू नम्बर वन." उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्षपूर्ण आक्रमण जारी रखते हुए तुकबंदी की, "ना राम मिला, ना रोजगार मिला, हर गली में मोबाइल चलाता हुआ एक बेरोजगार मिला." राफेल विमान सौदे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार के मंत्री ने कहा, "मोदी देश के लोगों से कहते थे कि उन्हें 10 रुपये का पेन तक खरीदने पर दुकानदार से पक्का बिल लेना चाहिये. लेकिन जब राफेल विमानों की खरीदी के बिल की बात होती है, तो वह बिलबिलाते क्यों हैं?" यह भी पढ़ें- राहुल बोले- 84 दंगों ने दी बहुत पीड़ा, माफी मांगे पित्रोदा, मेरी मां और मनमोहन ने भी मांगी थी माफी BJP कभी अटल-आडवाणी की पार्टी नहीं बनी, न कभी मोदी-शाह की पार्टी बन सकती है- गडकरी सिद्धू को चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget