एक्सप्लोरर

हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कांग्रेस ने दो बल्लेबाज खड़े किए हैं- पीएम मोदी

मोदी ने कांग्रेस नेताओं मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने का काम इन दोनों को सौंपा है.

देवघर: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ने 'नामदार' को बचाने के लिए 'दो बल्लेबाज' खड़े किए हैं. मोदी ने कांग्रेस नेताओं मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने का काम इन दोनों को सौंपा है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''एक का कहना है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों पर कहता है 'हुआ तो हुआ' जबकि दूसरा, गुजरात चुनाव के दौरान मुझे अपशब्द कहने के बाद से पर्दे के पीछे थे. वह अब फिर से मुझ पर हमला कर रहे हैं.'' पित्रोदा को अपने बयान के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. अय्यर ने एक लेख में 'नीच' संबंधी अपने विवादित बयान को सही ठहराते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कह कर सही भविष्यवाणी की थी.

प्रधानमंत्री मोदी अक्सर राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए उन्हें 'नामदार' कहते हैं. मोदी ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हुए कहा, ''एक परिवार का शासन 55 सालों में जो नहीं कर पाया, बीजेपी नीत सरकार ने 55 महीनों में वह कर दिखाया.'' उन्होंने कहा, ''देश में विकास हुआ है और सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा है. मुझे बाबाधाम में यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि लोगों ने मुझे एक ईमानदार सरकार का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है.''

बीजेपी के दो बार के सांसद निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है. देवघर इसी सीट के तहत आता है. उनके सामने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार प्रदीप यादव हैं. गोड्डा, दुमका(एसटी) और राजमहल (एसटी) में 19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान होगा.

अमित शाह के रोड शो में हिंसा पर बोली कांग्रेस- बीजेपी पश्चिम बंगाल में प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget