एक्सप्लोरर

बाप कांग्रेस में, बेटा बीजेपी में: अहमदनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं सुजय पाटिल

Lok Sabha Election 2019: आम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

Lok Sabha Election 2019: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय आज बीजेपी में शामिल हो गए. कांग्रेस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है. सुजय विखे पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली. सुजय को बीजेपी अहमदनगर से टिकट दे सकती है.

पिछले दिनों राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शरद पवार की अध्यक्षता वाली एनसीपी ने अनुरोध किया था कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अहमदनगर सीट पर अपनी दावेदारी छोड़ दे. अहमदनगर सीट पर बीजेपी के दिलीप गांधी सांसद हैं. सुजय ने पिछले दिनों बीजेपी के नेता गिरिश महाजन से मुलाकात की थी. जिसके बाद से बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है.

सुजय ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, ''मैंने पिता के खिलाफ जाकर बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है. मुझे नहीं पता है कि मेरे पिता इस फैसला का कितना समर्थन करेंगे, लेकिन मैं परिवार का नाम ऊंचा करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व में कोशिश करूंगा. मुख्यमंत्री और बीजेपी के विधायक काफी मददगार हैं और उन्होंने फऐसला लेने में मदद की.''

महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में शामिल नहीं होगी प्रकाश अंबेडकर की पार्टी, उम्मीदवारों की घोषणा की

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी साथ चुनाव लड़ रही है. हालांकि सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 23, शिवसेना 18, कांग्रेस चार और एनसीपी दो सीट जीतने में कामयाब रही थी.

लोकसभा चुनाव की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में चार चरणों में वोट डाले जाएंगे पहला चरण, 11 अप्रैल- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम. दूसरा चरण, 18 अप्रैल- बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सात, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले. चौथा चरण, 29 अप्रैल- नंदुरबार, धुले, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget