एक्सप्लोरर

तेलंगाना: पीएम मोदी का केसीआर पर तंज, कहा- ज्योतिषी से प्रभावित होकर कैबिनेट गठन में देरी की

राव के बारे में कहा जाता है कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों और ज्योतिष में खासा यकीन रखते हैं. मोदी ने कहा, 11 अप्रैल को आप किसी सांसद या प्रधानमंत्री के लिए मतदान नहीं करेंगे बल्कि एक नए भारत के लिए मत देंगे.

महबूबनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के लोगों से कहा कि वे नए भारत के लिए मतदान करें और इससे राज्य के लोगों को भी फायदा होगा. इसके साथ ही मोदी ने कहा कि देश के नागरिक बिना किसी भय के आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि चौकीदार सतर्क है. मोदी ने एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर भी निशाना साधा. पिछले साल विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भी कैबिनेट गठन में देरी को लेकर मोदी ने चंद्रशेखर राव पर हमला बोला और कहा कि वह किसी ज्योतिषी से प्रभावित रहे होंगे.

राव के बारे में कहा जाता है कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों और ज्योतिष में खासा यकीन रखते हैं. मोदी ने राव को वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति का चेहरा बताया. लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद यहां अपनी पहली चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि तमाम आलोचनाओं के बाद भी वह लोगों के आशीर्वाद के कारण विकास के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ते रहे हैं. उन्होंने कहा, ''आपके आशीर्वाद से मुझे सभी प्रकार के दबावों को झेलने में मदद मिली. यही कारण है कि मैं निर्णय लेने वाली सरकार चला सका.''

मोदी ने जोर दिया कि एनडीए सरकार ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान महिलाओं और किसानों की सुरक्षा सहित अन्य चीजों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि वह स्वच्छता से लेकर अंतरिक्ष तक विभिन्न क्षेत्रों में कठोर परिश्रम कर रहे हैं. वह जाहिर तौर पर मिशन शक्ति का जिक्र कर रहे थे जिसके तहत भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हासिल की है.

मोदी ने कहा, ''11 अप्रैल को आप किसी सांसद या प्रधानमंत्री के लिए मतदान नहीं करेंगे बल्कि एक नए भारत के लिए मत देंगे.'' उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में भी सुधार हुआ है और बम विस्फोट कश्मीर के कुछ हिस्सों तक सिमट कर रह गया है. वहीं देश के अन्य हिस्सों में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है.

गरीब विरोधी है मोदी सरकार, मनरेगा मजदूरी में हुई अब तक की सबसे कम बढ़ोतरी- कांग्रेस

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget