लोकसभा 2019: एक क्लिक में जानिए चुनाव को लेकर अपने जेहन में उठने वाले हर सवाल का जवाब
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने इस बार कुछ बड़े बदलाव किए हैं. पार्टियों की मांग को देखते हुए EVM के साथ वीवीपैट लगाने का फैसला भी किया गया है.

Lok Sabha Election 2019: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने इस बार सात चरण में चुनाव करवाने का फैसला किया है. तीन ऐसे राज्य भी हैं, जिनमें इन सातों चरणों के दौरान चुनाव होंगे. वोटिंग की शुरुआत 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान ले होगी. 19 मई को आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा, जबकि 23 मई गुरुवार के दिन नतीजे आएंगे.
लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्य में विधानसभा चुनाव का एलान किया गया है. इसके साथ ही 12 राज्यों की 34 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी इसी दौरान होंगे. बता दें कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून तक ही है, इसलिए इससे पहले सरकार का शपथ लेना जरूरी है.
कितने चरणों में होंगे चुनाव?
- लोकसभा चुनाव में सात चरण में होंगे
- पहला चरण- 11 अप्रैल
- दूसरा चरण- 18 अप्रैल
- तीसरा चरण- 23 अप्रैल
- चौथा चरण- 29 अप्रैल
- पांचवां चरण- 6 मई
- छठा चरण- 12 मई
- सातवां चरण- 19 मई
किस चरण में किस राज्य की कितनी सीट?
- पहला चरण- 11 अप्रैल, 91 सीट, 20 राज्य
- दूसरा चरण- 18 अप्रैल, 97 सीट, 13 राज्य
- तीसरा चरण- 23 अप्रैल, 115 सीट, 14 राज्य
- चौथा चरण- 29 अप्रैल, 71 सीट, 9 राज्य
- पांचवां चरण- 6 मई, 51 सीट, 7 राज्य
- छठा चरण- 12 मई, 59 सीट, 7 राज्य
- सातवां चरण- 19 मई, 59 सीट, 8 राज्य
चुनाव आयोग ने क्या नए नियम बनाए?
- EVM पर उम्मीदवारों की फोटो और चुनाव चिन्ह होंगे
- फोटो वोटर लिस्ट के साथ पहचान के लिए दूसरा प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा
- मोबाइल ऐप से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करें
- शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर एक्शन
- चुनाव संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950
- सभी मतदान केंद्रों पर VVPAT का इस्तेमाल होगा
- उम्मीदवार अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी तीन बार अखबारों/ टीवी देगा
- उम्मीदवारों को सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देनी होगी
- सोशल मीडिया पर खर्च भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा
- सोशल मीडिया के विज्ञापन पहले आयोग प्रमाणित करेगा
लोकसभा चुनाव: चुनाव में कितना पैसा खर्च होगा?
- एक अमेरिकी एक्सपर्ट के मुताबिक ये दुनिया सबसे महंगा चुनाव होगा
- 1951 में हुए पहले चुनाव में सिर्फ 10 करोड़ रुपये खर्च हुए
- 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में 1016 करोड़ रुपये खर्च हुए
- 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में 1114 करोड़ रुपये खर्च हुए
- 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 3870 करोड़ रुपये खर्च हुए
किन-किन राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे?
- सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव
- ओडिशा में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी
- आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों 11 अप्रैल को वोटिंग
- सिक्किम में 32 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग
- अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग
- 23 मई को लोकसभा के साथ विधानसभा के नतीजे
उपचुनाव कहां कहां होंगे?
- लोकसभा और विधानसभा के साथ-साथ उपचुनाव का भी एलान
- 12 राज्यों की 34 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे
- बिहार 2, गोवा 3, गुजरात 2, एमपी 1, महाराष्ट्र 1, मेघालय 1, मिजोरम 1, नगालैंड1, पुद्दुचेरी 1, तमिलनाडु 18, यूपी 1 और प. बंगाल की 2 सीटों पर उपचुनाव होंगे.
आचार संहिता क्या है और कब तक रहेगी?
- तारीखों का एलान होते ही देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू
- चुनाव आयोग के फैसले का पार्टियों को पालन करना होगा
- भ्रष्ट आचरण पर प्रतिबंध, धार्मिक या जातिय भावना को नहीं उकसा सकते
- सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, पुलिस को जानकारी दिए बिना मीटिंग नहीं
- पोलिंग बूथ के अंदर वैध पहचान पत्र दस्तावेज के साथ सिर्फ वोटर जाएगा
- निगरानी के लिए पोलिंग बूथ पर एक निरीक्षक की तैनाती
- अगले 72 दिनों तक देश में आचार संहिता लागू रहेगी
उम्मीदवार कितना पैसा खर्च कर सकते हैं?
- एक उम्मीदवार 50-70 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं
- अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम में खर्च सीमा 54 लाख
- विधानसभा चुनाव के लिए खर्च सीमा 20-28 लाख रुपये
- पार्टी की खर्च सीमा अलग होती है और उम्मीदवार की अलग
- पार्टी अगर उम्मीदवार के लिए खर्च करती है तो यह उम्मीदवार के खाते में जुड़ता है
- अलग खाता बनाकर खर्च की जानकारी देनी होती है
- गलत जानकारी या ज्यादा खर्च पर कार्रवाई हो सकती है
- चुनाव लड़ने के लिए क्या योग्यता जरूरी?
पार्टी और उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के क्या नियम?
- बिना चुनाव अनुमति के होर्डिंग, पोस्टर या बैनर नहीं लगा सकते
- धार्मिक स्थानों पर चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं
- सभा के स्थान और समय की अनुमति लेनी होती है
- पार्टी या प्रत्याशी द्वारा अधिकृत वाहन पर ही झंडा लगाने की अनुमति
- लाउडस्पीकर के के लिए अनुमति पहले लेनी होगी
- सत्ताधारी पार्टी किसी भी सरकारी धन का प्रयोग नहीं कर सकती
- सरकारी विमान और गाड़ियों का इस्तेमाल प्रचार में नहीं
- हैलिपैड का इस्तेमाल सभी पार्टियां करेंगी
- मंत्री शासकिय दौरे के दौरान चुनाव प्रचार नहीं करेगा.
वोटिंग कार्ड के अलावा और कौन-कौन से प्रूफ मान्य?
- वोटिंग के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी है
- इसके साथ वोटर आई कार्ड भी होना चाहिए
- अगर आपके पास वोटर आई कार्ड नहीं है तो आपके 11 अन्य विकल्प हैं
- ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा जारी सर्विस आईडेंटिटी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा दिया गया पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के दस्तावेज, पैंशन संबंधि दस्तावेज, वोटर आई कार्ड और प्रमाणित फोटो वोटर स्लिप दिखाकर आप वोट दे सकते हैं
अभी भी नहीं है वोटर कार्ड तो कैसे बनेगा?
- चुनाव आयोग की वेबसाइट से मतदाता पत्र अभी भी बना सकते हैं
- इसके लिए NVSP (नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल) पर फॉर्म 6 भरना होगा
- आपको फॉर्म भरते समय एक पहचान पत्र और एक एड्रेस प्रूफ अपलोड कना होगा
- उम्र 18 साल से ज़्यादा, दिवालिया या पागल घोषित ना हो
- भारतीय नागरिक हो, निर्वाचन क्षेत्र निवासी हो
कितने वोटर पहली बार चुनाव में हिस्सा लेंगे?
- 1.5 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
- कुल 90 करोड़ लोग करेंगे मतदान
- 2014 से 81.45 करोड़ से ज्यादा वोटर
- 1951 के पहले लोकसभा में 17 करोड़ वोटर थे
दिग्गज किस दिन डालेंगे वोट?
- पीएम मोदी- 23 अप्रैल- अहमदाबाद में
- राहुल गांधी- 12 मई- दिल्ली में
- सोनिया गांधी- 12 मई- दिल्ली में
- राजनाथ सिंह- 6 मई- लखनऊ में
- अरुण जेटली- 12 मई- दिल्ली में
- एलके अडवाणी- 23 अप्रैल- गांधीनगर में
राज्यों में कैसे होगी पोलिंग?
- 22 राज्यों में एक बार में ही चुनाव होंगे
- 4 राज्यों में दो चरण में चुनाव होंगे
- 2 राज्यों में तीन चरण में चुनाव होंगे
- 4 राज्यों में चार चरण में चुनाव होंगे
- 1 राज्य में पांच चरण में चुनाव होंगे
- 3 राज्यों में सभी सात चरणों में चुनाव होंगे
मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 29 अप्रैल- जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा
- 6 मई- दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद
- 12 मई- मोरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल
- 19 मई- देवास, उज्जैन, मंदसौर, धार, इंदौर
उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 11 अप्रैल- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा
- 18 अप्रैल- अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा
- 23 अप्रैल- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत
- 29 अप्रैल- शाहजहांपुर, उन्नाव, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज
- 6 मई- लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद
- 12 मई- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फूलपुर, आजमगढ़ जौनपुर
- 19 मई- वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, गाज़ीपुर
छत्तीसढ़ के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 11 अप्रैल- बस्तर
- 18 अप्रैल- राजनांदगांव, महासमंद, कांकेर
- 23 अप्रैल- रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
झारखंड के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 29 अप्रैल- चतरा, पलामू
- 6 मई- रांची, हजारीबाग
- 12 मई- गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर
- 19 मई- दुमका, गोड्डा
हरियाणा के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 12 मई- अंबाला, कुरुश्रेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, गुड़गांव, फरीदाबाद, रोहतक
गुजरात के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 23 अप्रैल- कच्छ, पाटन, गांधीनगर, अहमदाबाद, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर, आणंद, दाहोद, वडोदरा, सूरत, भरूच
पंजाब के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 19 मई- गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला
राजस्थान के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख? -29 अप्रैल- अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, उदयपुर, चितौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ -6 मई- गंगानगर, बीकानेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा
महाराष्ट्र के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 11 अप्रैल- नागपुर, वर्धा, गढ़चिरौली, यवतमाल, अमरावती, नांदेड़, लातूर, सोलापुर
- 23 अप्रैल- पुणे, बारामती, औरंगाबाद, रायगढ़, सतारा, रत्नागीरी, कोल्हापुर
- 29 अप्रैल- धुले, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, शिर्डी
प. बंगाल के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 11 अप्रैल- कूचबिहार
- 18 अप्रैल- दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी
- 23 अप्रैल- मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, मुर्शिदाबाद
- 29 अप्रैल- बर्दमान, आसनसोल, बोलपुर, वीरभूम
- 6 मई- हावड़ा, हुगली, श्रीरामपुर
- 12 मई- मेदनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम
- 19 मई- दमदम, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता
बिहार के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख?
- 11 अप्रैल- गया, जमुई, नवादा
- 18 अप्रैल- कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
- 23 अप्रैल- मधेपुरा, खगड़िया
- 29 अप्रैल- दरभंगा, बेगुसराय
- 6 मई- मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर
- 12 मई- गोपालगंज, सीवान
- 19 मई- नालंदा, पटना, साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद
लोकसभा का गणित क्या कहता है?
- लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 543 है
- बहुमत के लिए जरूरी संख्याबल 272 है
- सामान्य वर्ग के लिए सीटों संख्या 412 है
- अनुसूचित जाति के लिए सीटों संख्या 84 है
- अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों संख्या 47 है
संसदीय क्षेत्र के हिसाब से आपकी बारी कब आएगी?
- पहला चरण, 11 अप्रैल (91 सीटों पर चुनाव)
- उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.
- बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई.
- पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार.
- महाराष्ट्र: वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम.
- छत्तीसगढ़: लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित बस्तर में वोट डाले जाएंगे.
- ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बहरामपुर, कोरापुट.
- जम्मू-कश्मीर: 11 अप्रैल- बारामुला, जम्मू.
- त्रिपुरा पश्चिम, बाहरी मणिपुर और मिजोरम में एकमात्र लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
- असम: तेज़पुर, कालियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर.
- आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट.
दूसरा चरण, 18 अप्रैल (97 सीट)
- उत्तर प्रदेश: नगीना (सु.), अमरोहा, बुलंदशहर (सु.), अलीगढ़, हाथरस (सु.), मथुरा, आगरा (सु.) और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे.
- बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका.
- पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, रायगंज.
- महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर.
- छत्तीसगढ़: कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद.
- ओडिशा: बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का.
- कर्नाटक: उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, टुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बंगलौर ग्रामीण, बंगलौर उत्तर, बंगलौर मध्य, बंगलौर दक्षिण, चिक्कबल्लापुर, कोलार.
- असम: करीमगंज, सिलचर, स्वायत्तशासी ज़िले, मांगलडोई, नौगोंग.
- त्रिपुरा पूर्व, भीतरी मणिपुर, श्रीनगर और तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
तीसरा चरण, 23 अप्रैल (115 सीट)
- उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत.
- बिहार: झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया.
- पश्चिम बंगाल: बालूरघाट, माल्दा उत्तर, माल्दा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शीदाबाद.
- महाराष्ट्र: जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सात, -रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले.
- गोवा: लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे.
- छत्तीसगढ़: रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जॉजगीर-चाम्पा, दुर्ग और सरगुजा.
- ओडिशा: संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर.
- जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग सीट (अनंतनाग जिला)
- कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचुर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावानगेरे और शिमोगा.
- असम: धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी.
- गुजरात: सभी 26 सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.
चौथा चरण, 29 अप्रैल (71सीट)
- उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर (सु.), खीरी, हरदोई (सु.), मिश्रिख (सु.), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (सु.), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (सु.), झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे.
- बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर.
- पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम.
- झारखंड: चतरा, लोहारडगा, पलामू.
- राजस्थान: सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां.
- महाराष्ट्र: नंदुरबार, धुले, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी.
- मध्य प्रदेश: सीधी, शहडोल,जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा.
- ओडिशा: मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर. केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर.
- जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग सीट (कुलगाम जिला)
पांचवां चरण, 6 मई (51सीट)
- उत्तर प्रदेश: धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा.
- बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर.
- पश्चिम बंगाल: बाणगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हूगली, आरामबाग़.
- झारखंड: कोडरमा, रांची, खूंती, हजारीबाग.
- राजस्थान: श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर.
- मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद,बैतूल.
- जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग सीट (शोपियाँ और पुलवामा), लद्दाख
छठा चरण, 12 मई (59 सीट)
- उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सु.) और भदोही.
- बिहार: वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज.
- पश्चिम बंगाल: तामलुक, कांठी, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बाँकुरा, बिष्णुपुर.
- झारखंड: गिरिध, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम.
- मध्य प्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल,राजगढ़.
- दिल्ली: सभी 7 सीटों पर मतदान होगा.
सातवां चरण, 19 मई (59 सीट)
- उत्तर प्रदेश: महराजगंज, गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव (सु.), घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सु.).
- बिहार: नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट.
- पश्चिम बंगाल: दमदम, बरसात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर.
- झारखंड: राजमहल, दुमका, गोड्डा.
- मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खंडवा.
- पंजाब: सभी 13 सीटों और हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे.
चुनाव की तारीखों के एलान पर किसने क्या कहा?
- बीएसपी चीफ मायावती- मतदान की घोषणा का स्वागत, पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराना बहुत जरूरी
- अखिलेश यादव- लोकतंत्र का पहला नियम है बदलाव! जो लोग इस बात को नहीं मानते हैं, उन्हें इतिहास भी याद नहीं रखता
- कांग्रेस- हमारी पार्टी पूरे देश में पूरे दम से चुनाव लड़ेगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी
- बीजेपी- सात चरणों में चुनाव घोषणा का स्वागत करते हैं, हम मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं
(नोट- केंद्र शासित प्रदेश को राज्यों में शामिल किया गया है.)

















