एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'न्याय' पर सवाल उठाकर फंसे नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने राहुल गांधी की ओर से घोषित न्यूनतम आय योजना को चुनावी वादा बताया था और कहा था कि इसे पूरा नहीं किया जा सकता है.

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित न्यूनतम आय के चुनावी वादे पर नीतिआयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की प्रतिक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. बयान को लेकर आयोग ने विस्तृत जानकारी मांगी है. राजीव कुमार ने कांग्रेस के इस वादे की आलोचना करते हुए इसे अर्थव्यवस्था के लिये नुकसानदायक बताया है.

सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग ने राजीव कुमार की प्रतिक्रिया को आचार संहिता का उल्लंघन माना है. यही कारण है कि आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है.

आयोग ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष को 'कार्यपालिक के अधिकारी' की श्रेणी में होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया को आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में रखा है.

आयोग के एक अधिकारी ने इस मामले पर संज्ञान लिये जाने के पीछे दलील दी कि, 'यह एक राजनीतिक दल के दूसरे राजनीतिक दल पर या एक नेता के दूसरे पर हमले का मामला नहीं है.''

बता दें कि राजीव कुमार ने न्यूनतम आय योजना की घोषणा को कांग्रेस का पूरा नहीं किया जा सकने वाला चुनावी वादा बताया था. उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस का यह वादा आर्थिक मानकों पर खरा नहीं उतरता है.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मंगलवार को पुलिस एवं अन्य पर्यवेक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुये स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में पर्यवेक्षकों की निष्पक्ष भूमिका का आह्वान किया.

उन्होंने राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के बीच मिलीभगत से किसी भी प्रकार की दुराशय पूर्ण कार्रवाई से बचने के लिये आगाह भी किया.

गौरतलब है कि पिछले साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान पर्यवेक्षकों की पक्षपात और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की शिकायतें मिली थी. अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की शिकायतों के ठोस साक्ष्य मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पश्चिम बंगालः बीजेपी नेता का दावा, टीएमसी छोड़ 100 विधायक पार्टी में होंगे शामिल

कांग्रेस की 'न्यूनतम आय योजना' के लिए पैसे कहां से आएंगे ? रणदीप सुरजेवाला से खास बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget