एक्सप्लोरर

हिन्दू आतंकवाद’ कहने वाले व्यक्ति को बीजेपी ने बनाया केन्द्रीय मंत्री- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द के लिए बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने गृह सचिव के तौर पर ‘हिन्दू टेरर’ शब्द का आधिकारिक तौर पर बयान दिया उसको बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया.

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि बीजेपी ने उस व्यक्ति को केन्द्रीय मंत्री बना दिया, जिसने ‘हिन्दू टेरर’ (हिन्दू आतंकवाद) शब्द का आधिकारिक तौर पर बयान दिया था. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष से मांग की वह इस पर बोलें.

दिग्विजय ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द के लिए बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘जिस व्यक्ति ने गृह सचिव के तौर पर ‘हिन्दू टेरर’ शब्द का आधिकारिक तौर पर बयान दिया, उसको बीजेपी ने लोकसभा का टिकट दिया और बीजेपी ने उसको केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या अमित शाह इस पर कुछ बोलेंगे.’’

दिग्विजय के इस बयान से कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चैनल को दिये गये साक्षात्कार में मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट से उतारने के कदम को उचित ठहराया था.

दिग्विजय ने कहा, ‘‘मेरे ख्याल से वे हिन्दू सिविलाइजेशन (हिन्दू सभ्यता) के लिए अज्ञानी हैं. उनको हिन्दू सिविलाइजेशन का ज्ञान नहीं है. मैं इस विषय पर ज्यादा नहीं बोलूंगा.’’ भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय और कट्टर हिन्दूवादी नेता प्रज्ञा के बीच मुकाबला होना है. इस सीट पर 12 मई को मतदान होगा.

मोदी ने प्रज्ञा को पार्टी टिकट दिये जाने को उचित ठहराते हुए कहा था कि समझौता एक्सप्रेस का फैसला आ गया है. क्या निकला? दुनिया में 5,000 साल तक जिस महान संस्कृति और परंपरा ने “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश दिया, “सर्वे भवन्तु सुखिन:” का संदेश दिया, जिस संस्कृति ने “एकम् सद् विप्रा: बहुधा वदन्ति” का संदेश दिया, ऐसी संस्कृति को आपने (कांग्रेस) बिना सबूत के आतंकवादी कह दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए यह एक प्रतीक है और यह कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget