एक्सप्लोरर

मतगणना के बाद सीएम कमलनाथ की कुर्सी के चारों पाये हिलने वाले हैं- अमित शाह

शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार आयी और अपनी वोटबैंक की राजनीति के कारण फिर एक बार सिमी को बढ़ावा देने का काम ये सरकार कर रही है. उन्होंने कहा, बीजेपी इनके हर कदम का डटकर विरोध करने वाली है.

रीवा: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और चेतावनी देते हुए कहा कि 23 मई को मतगणना के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की कुर्सी के चारों पाये हिलने वाले हैं. रीवा के गोविन्दगढ़ में शनिवार को एक चुनावी सभा में शाह ने कहा, ''कान खोल कर सुन लो कमलनाथ. अगर आप चाहते हो, आप मानते हो कि इस प्रताड़ना से बीजेपी के कार्यकर्ता दब जाएंगें, डर जाएंगे, तो मैं आपको कहने आया हूं, बीजेपी के अध्यक्ष के नाते...ये बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, अगर हमारे कार्यकर्ता को प्रताड़ित करने का प्रयास किया तो तेरी सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम ये बीजेपी की सरकार करेगी.''

शाह ने आगे कहा, ''क्या समझते हो, आप. लोकतंत्र के अंदर बीजेपी के कार्यकताओं को दबाकर आप चुनाव जीतेंगे? 23 मई को मतगणना होने दो, आपकी कुर्सी के चारों के चारों स्तम्भ हिलने वाले हैं. चारों के चारों. और कमलनाथ याद रखना, मैं आज बताने आया हूं. आप मुझे गाली दे दो, कोई दिक्कत नहीं है. मोदी जी को सौ गाली दे दो, कोई दिक्कत नहीं है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना दी तो उसका जवाब देने के लिये बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता सामने आएगा. लोकतंत्र के अंदर विरोधी दलों को दबाने का कांग्रेस का जो संस्कार है, अब नहीं चलने वाला.''

बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिला बदर किया गया- अमित शाह प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''हाल के दौरों में मैंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की आपबीती सुनी. चुनाव में लगे बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिला बदर किया गया, कुछ पर हत्या के प्रकरण लगाए गए और दो कार्यकर्ताओं की हत्या भी हो गयी.'' कमलनाथ सरकार पर प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ मूवमेंट (सिमी) को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रमुख ने कहा, ''एक जमाना था. ये मध्य प्रदेश का मालवा क्षेत्र सिमी का अड्डा बना हुआ था. शिवराज सिंह चौहान (पूर्व मुख्यमंत्री) ने सिमी के अड्डे मालवा क्षेत्र से सिमी का पूरा नेटवर्क तितर-बितर करने का काम किया. सिमी वालों को मध्य प्रदेश छोड़कर भागना पड़ा. कोई अहमदाबाद की जेल में, कोई दिल्ली की जेल में है, कोई भोपाल की जेल में है.''

शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार आयी और अपनी वोटबैंक की राजनीति के कारण फिर एक बार सिमी को बढ़ावा देने का काम ये सरकार कर रही है. शाह ने कहा, ''मैं उनको चेताना चाहता हूं. राष्ट्र की सुरक्षा, मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ मत करिए. हाथ जल जाएंगे. बीजेपी इनके हर कदम का डटकर विरोध करने वाली है.''

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिले जनमत को हमने स्वीकार किया लेकिन तीन माह में कांग्रेस सरकार की असफलता सामने आ गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी लोगों पर पड़े आयकर छापे में 281 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. उन्होंने सवाल किया कि यदि तीन माह में इतना है तो शेष बचे 55 माह में कितना होगा.

एक भी वादे पर खरे नहीं उतरे पीएम मोदी, 15 लाख चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा 'जुमला'- चिदंबरम

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget