एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: BJP अकेले 300 और NDA 350 के पार, अमित शाह बोले- महाविजय के महानायक हैं मोदी

Election Results: वाराणसी में पीएम मोदी ने अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी 6 लाख चौहत्तर हजार से ज्यादा वोटों से जीते.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है. वहीं एनडीए भी 350 सीटों को पार कर गया है. अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है. इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था. अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे.

समय का पल-पल, शरीर का कण-कण सिर्फ देशवासियों के लिए- मोदी

नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा. मोदी ने अपने भाषण में अपने संकल्प देश को बताए. ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने तीन वचन दिए हैं. जिसमें उन्होंने पहला वचन दिया कि वो बदइरादे और बदनीयत से कोई काम नहीं करेंगे. वहीं मोदी ने दूसरा वचन देते हुए कहा कि मैं मेरे लिए कुछ नहीं करूंगा. पीएम का तीसरा वचन था कि उनके समय का पल-पल, शरीर का कण-कण सिर्फ देशवासियों के लिए है.

लोकसभा चुनाव: 17 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में खाता भी नहीं खोल सकी कांग्रेस

वहीं अमित शाह ने कहा है कि इस महाविजय के महानायक पीएम मोदी हैं. अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जीत बीजेपी को करोड़ों कार्यकर्ताओं की जीत है. एसपी-बीएसपी के गठबंधन पर शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि जीत दिखाती है कि आने वाले समय में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहेगा.

सब पर भारी पड़े अकेले मोदी

लोकसभा चुनाव में एक तरफ मोदी थे तो दूसरी तरफ पूरा विपक्ष. पूरे देश में कहीं महागठबंधन बना तो कहीं किसी ने क्षेत्रीय पार्टी के लिए सीट छोड़ दी. अकेले मोदी सब पर भारी पड़े. ना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जोड़ी कमाल दिखा पाई, ना यूपी में अखिलेश और मायावती मोदी को रोक पाए. बंगाल में ममता बनर्जी का किला भी ध्वस्त हो गया तो दक्षिण में चंद्रबाबू नायडू भी नाकाम हो गए.

मायावती-अखिलेश को सिर्फ 15 सीटें

देशभर में पीएम मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला. यूपी में मोदी लहर के सामने एसपी और बीएसपी का महागठबंधन टिक नहीं पाया. बीजेपी ने यहां दोनों के जातीय समीकरणों को ध्वस्त करते हुए 80 में से 64 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया. विपक्ष के कई दिग्गज यहां अपनी सीट बचाने में भी नाकाम रहे. यहां मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन को सिर्फ 15 सीटें मिलीं.

अमित शाह गांधीनगर से जीते, गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी की जीत तय

एमपी में बीजेपी ने 29 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की

बीजेपी की आंधी एमपी में भी खूब चली. हाल ही में विधानसभा चुनाव में मिली हार को पीछे छोड़कर बीजेपी ने यहां विपक्षी पार्टी कांग्रेस का सफाया कर दिया. एमपी में बीजेपी ने 29 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की. यहां कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव हार गए.

राजस्थान में भी बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की. विधानसभा चुनाव के वक्त लोगों के बीच मशहूर हुआ नारे वसुंधरा तेरी खैर नहीं, मोदी तुझसे बैर नहीं का असर लोकसभा चुनाव में भी जमीन पर देखने को मिला. यहां बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर कब्जा जमाया. सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत यहां चुनाव हार गए.

राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस दो बार गंवा चुकी है अमेठी लोकसभा सीट, जानें कब और कौन हारा था इस सीट पर

बिहार में जेडीयू और महाराष्ट्र में शिवसेना की भी बड़ी जीत

लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक का फायदा बीजेपी के सहयोगी दलों को भी मिला. बिहार में जेडीयू और महाराष्ट्र में शिवसेना को भी बड़ी जीत मिली है. हालांकि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ दो ही सीटों की जीत से संतोष करना पड़ा.

वाराणसी में पीएम मोदी ने अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी 6 लाख चौहत्तर हजार से ज्यादा वोटों से जीते. जबकि महागठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को करीब एक लाख 95 हजार वोट मिले. वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे नंबर पर रहे.

मालेगांव धमाकों की आरोपी से लेकर साध्वी प्रज्ञा के सांसद बनने तक का सफर, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget