एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: बीजेपी की पहली लिस्ट में UP से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज समेत 6 सांसदों का कटा टिकट

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में यूपी से एक मंत्री सहित पांच सांसदों के टिकट काट दिए हैं. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज को शाहजहांपुर से टिकट नहीं दिया गया है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने एक मंत्री सहित 6 सांसदों के टिकट काट दिए हैं. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज का टिकट काटा गया है. जिन सांसदों के टिकट कटे हैं उनमें- फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल, आगरा से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया, संभल से सतपाल सैनी, हरदोई से अंशुल वर्मा, मिश्रिख से अंजु बाला हैं. कैंडिडेट के नामों का एलान पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने दिल्ली में किया.

उत्तर प्रदेश से बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 कैंडिडेट के नाम जारी किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी. केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार बरेली से चुनाव लड़ेंगे.

अन्य बड़े नेताओं में वीके सिंह को गाजियाबाद से टिकट दिया गया है जबकि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को गौतम बुद्ध नगर से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है.

यह देखें पहली लिस्ट में यूपी बीजेपी के सभी कैंडिडेट के नाम-

1- वाराणसी- नरेंद्र मोदी 2- सहारनपुर- राघव लखनपाल 3- मुजफ्फरनगर- संजीव कुमार बाल्यान 4- बिजनौर- कुंवर भारतेंद्र सिंह 5- मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश कुमार 6- अमरोहा- कंवर सिंह तंवर 7- मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल 8- बागपत- सत्यपाल सिंह 9- गाजियाबाद- विजय कुमार सिंह 10- गौतम बुद्ध नगर- महेश शर्मा 11- अलीगढ़- सतीश कुमार गौतम 12- मथुरा- हेमा मालिनी 13- आगरा- एसपी सिंह बघेल 14- फतेहपुर सीकरी- राज कुमार चहर 15- ऐटा- राजवीर सिंह 16- बदायूं- संग मित्र मौर्य 17- आंवला- धर्मेंद्र कुमार 18- बरेली- संतोष कुमार गंगवार 19- शाहजहांपुर- अरुण सागर 20- खीरी- अजय कुमार मिश्रा 21- सीतापुर- राजेश वर्मा 22- हरदोई- जय प्रकाश रावत 23- मिश्रिख- अशोक रावत 24- उन्नांव- साक्षी जी महाराज 25- मोहनलाल गंज- कौशल किशोर 26- लखनऊ- राजनाथ सिंह 27- अमेठी- स्मृति ईरानी 28- संभल- परमेश्वर राव

कब होंगे चुनाव इस बार चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है. पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल को होगी. जबकि 19 मई को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा. 23 मई को नतीजों की घोषणा के साथ ही देश में नई सरकार के बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी की 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह समेत इन दिग्गजों का है नाम, यहां देखें FULL LIST बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट: UP में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज समेत 6 सांसदों का कटा टिकट रामगोपाल यादव के पुलवामा हमले पर दिए बयान को सीएम योगी ने बताया घटिया, की माफी की मांग देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget