एक्सप्लोरर

सिद्धू के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- ‘मोदी काले हैं तो क्या हुआ, हिंदुस्तान के रखवाले हैं’

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि 'काले अंग्रेजों' से इस देश को निजात दिलाएंगे. अब बीजेपी ने कहा है कि मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ हिंदुस्तान के रखवाले हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है. बीजेपी ने सिद्धू के बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि सिद्धू ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान को ‘काला अंग्रेज’ कहा है. बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए संबित पात्रा ने कहा, ‘’मोदी काले हैं तो क्या हुआ. हिंदुस्तान के रखवाले हैं.’’ इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी के रंग को लेकर भी तंज कसा.

इटेलियन रंग 23 मई को उतर जाएगा- संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कहा, ‘’1984 सिख दंगों पर सिद्धू कुछ नहीं बोलते.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदी जी अंग्रेज हैं और सोनिया गांधी हिंदुस्तानी है. ये कैसा न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं. हिंदुस्तान के रखवाले हैं.’’

सिद्धू ने मोदी सरकार को बताया ‘काला अंग्रेज’, गिरिराज बोले- ये राहुल की संगत का असर

इस दौरान संबित पात्रा ने कहा, ‘’गोरे रंग पर ना इतना गूमान कर. ये इटेलियन रंग 23 मई को उतर जाएगा.’’ उन्होंने आगे कहा, ''सिद्धू ने कहा है कि मोदी जी उस नई-नवेली दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती हैं और चूड़ियां ज्यादा खनकाती हैं. इस एक ही वाक्य में सिद्धू जी ने कांग्रेस कि मानसिकता को दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी रेसिस्ट भी है और सेक्सिस्ट भी.''

सिद्धू ने क्या कहा था? कल इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था, ''मैं चौकीदारों को रोकने आया हूं और मोदी को ठोकने आय़ा हूं. राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट. तीन मोदी भाग गए, चौथा बोल रहा झूठ.'' उन्होंने कहा, ''मैंने फिल्म देखी कुली नंबर वन, बीवी नंबर वन. अब फिल्म आएगी फेंकू नंबर वन और झूठा नंबर वन.'' सिद्धू यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ''कांग्रेस ने अंग्रेजों को देश से भगाया था और इंदौर वालों तुम 'काले अंग्रेजों' से इस देश को निजात दिलाओगे.'' यह भी पढ़ें- चुनावों में अपने विवादित बयानों से पार्टी को ले डूबे सैम पित्रोदा-मणिशंकर अय्यर सहित कांग्रेस के ये बड़े नेता राहुल बोले- 84 दंगों ने दी बहुत पीड़ा, माफी मांगे पित्रोदा, मेरी मां और मनमोहन ने भी मांगी थी माफी BJP कभी अटल-आडवाणी की पार्टी नहीं बनी, न कभी मोदी-शाह की पार्टी बन सकती है- गडकरी सिद्धू को चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget