एक्सप्लोरर

दूसरे राज्यों में खराब प्रदर्शन के बाद वोटों के लिए बंगाल की तरफ देख रही है BJP- ममता बनर्जी

एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ''बीजेपी को संख्याबल कहां से मिलेगा? मुख्यमंत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जिसमें बीजेपी से मुकाबला करने का माद्दा है.

हरोआ: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के पिछले पांच चरणों में खराब प्रदर्शन करने के बाद बीजेपी और नरेंद्र मोदी वोटों के लिए बंगाल की तरफ देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी का आत्मविश्वास डगमगा रहा है, क्योंकि उनका चुनाव हारना तय है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी को वोट नहीं दें.

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार नुसरत जहां के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ''बीजेपी को संख्याबल कहां से मिलेगा? उत्तर प्रदेश में उसकी सीटें 73 से घटकर 13 या 17 पर आ जाएंगी. आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब और ओड़िशा जैसे दूसरे राज्यों में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी. मध्य प्रदेश में भी उसकी सीटें घटेंगी.''

वोटरों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील करते हुए ममता ने कहा, ''हम बीजेपी को नहीं चाहते. वोटों के जरिए पार्टी को दरवाजा दिखाएं. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सभी 42 सीटों पर जीत मिलनी चाहिए, इससे केंद्र में नयी सरकार के गठन में पार्टी का थोड़ा नियंत्रण रह सकेगा.''

ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी, कांग्रेस और माकपा एक जैसे हैं. उन्होंने कहा, ''कुछ लोग सुबह में बीजेपी, दोपहर में कांग्रेस और रात में माकपा का समर्थन करते हैं. इसलिए तीनों में किसी को वोट देना फिजूल है. तृणमूल कांग्रेस को वोट दीजिए.'' मोदी के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए ममता ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में उन्होंने काफी कुछ कहा और प्रधानमंत्री बन गए. लेकिन पिछले पांच साल में उन्होंने कौन सा काम किया.

बीजेपी ने पूरे देश को डराकर रखा है- ममता मुख्यमंत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जिसमें बीजेपी से मुकाबला करने का माद्दा है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी ने पूरे देश को डराकर रखा है. आरबीआई, सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है.'' उन्होंने कहा, ''भोजन, आश्रय और कपड़े देने की बजाय बीजेपी ने योजना आयोग को भंग कर नीति आयोग बना डाला और दिखाया कि दंगे कैसे कराए जाते हैं. इसने गोरक्षा और भीड़ हत्या शुरू कराई.'' ममता ने यह भी कहा, ''नाथुराम गोडसे (जिसने महात्मा गांधी की हत्या की) अब बीजेपी का नेता है. वे (बीजेपी) अब नेताजी को भूल चुके हैं, जिन्होंने 'जय हिंद' का नारा दिया.''

अलवर कांड पर अवार्ड वापसी गैंग क्यों चुप बैठा है- पीएम मोदी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget