एक्सप्लोरर

'19 के खिलाड़ी': मोदी विरोध और विपक्षी एकजुटता की पैरवी कर चंद्रबाबू नायडू ने मजबूत की है अपनी दावेदारी

इस बार राज्य की कुल 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव हुए हैं. पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है. नतीजे 23 मई को आएंगे. पिछले चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

Lok Sabha Election 2019: विपक्ष की तरफ से बीते पांच सालों में कई नेताओं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू उनमें से एक हैं. इस बार राज्य की कुल 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर एक साथ 11 अप्रैल को चुनाव संपन्न हो चुके हैं. नतीजे 23 मई को आएंगे. बीते दिनों में नायडू विपक्षी नेताओं को एकजुट करते दिखाई दिए. प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विपक्ष को एकजुट करने की उनकी कवायद की खूब चर्चा हुई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित देश के कई नेताओं से मिले.

एक वक्त में नायडू एनडीए में बड़े कद के नेता माने जाते थे लेकिन पिछेल साल नरेंद्र मोदी से उनके रिश्ते खराब हो गए. आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्ज की मांग को लेकर वे एनडीए से अलग हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय कर रही है. एनडीए से अलग होने के बाद वे मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए.

विपक्ष की तरफ से पीएम उम्मीदवार का चेहरा कौन होगा, इस सवाल के ईर्द-गिर्द नायडू ने अपनी दावेदारी मजबूत की. पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने हाल ही में संकेत दिए कि चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की पसंद बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश टीडीपी अध्यक्ष के नेतृत्व की राह देख रहा है. उन्होंने कहा कि नायडू देश के पीएम क्यों नहीं बन सकते हैं. हालांकि इन सवालों का जवाब 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजों में आने वाले आंकड़ों से पता चलेगा लेकिन पिछले आंकड़े ये बताते हैं कि चंद्रबाबू नायडू बड़े खिलाड़ी हैं.

आंध्र प्रदेश: साल 2014 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2014 के आंध्र प्रदेश की कुल 42 लोकसभा सीटों में से नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) को 16 सीटें मिली थी और वह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इसके अलावा टीआरएस को 11, वाईएसआर कांग्रेस को नौ, बीजेपी को तीन, कांग्रेस को दो और एआईएमआईएम को एक सीट पर जीत मिली थी. इसके अलावा साल 2014 में ही हुए विधानसभा चुनाव में भी चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने कुल 175 में से 102 सीटों पर कब्जा किया और राज्य के मुख्यमंत्री बने. बता दें कि पिछली लोकसभा चुुनाव में आंध्र प्रदेश एक ही राज्य था लेकिन बाद में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दो राज्यों में बांट दिया गया. ऐसे में कुल 42 लोकसभा वाले तब का आंध्र प्रदेश अब 25 सीटों वाला आंध्र प्रदेश और 17 सीटों वाला तेलंगाना है. वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान नए आंध्र प्रदेश की कुल 175 सीटों पर चुनाव हुए थे.

चंद्रबाबू नायडू का राजनीति जीवन

अपने छात्र जीवन से ही चंद्रबाबू नायडू राजनीति में सक्रिय रहे हैं. 1978 में वे पहली बार विधायक बने. साल 1981 में उनकी शादी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी भुवनेश्वरी से हुआ. वे 1985 से तेलुगु देशम पार्टी के महासचिव रहे. इस दौरान उन्होंने पार्टी पर अपनी पकड़ मज़बूत की. 1989 और 1994 में वे फिर विधानसभा के लिए चुने गए. नायडू दिग्गज नेता एनटीआर के दामाद थे ऐेसे में वे सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए लेकिन उन्होंने आगे चलकर सियासी खेल कर दिया.

नायडू ने रातों-रात अपने ससुर को पद से हटाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की. एक सितंबर 1995 को चंद्रबाबू नायडू बड़े ही नाटकीय ढंग से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए. इसके बाद 1999 में वे दोबारा राज्य के सीएम बने. फिर 2004 में नायडू सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए और अभी तक बने हुए हैं. नायडू ने देश के सामने खुद को हाईटेक सीएम के रूप में पेश किया. अपने शासन काल में उन्होंने तकनीक के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया.

हालांकि सियासी मैदान में कई सफलता हासिल कर चुके नायडू के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस चुनौती बनी हुई है. इसके अलावे जाने-माने अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी बीएसपी के साथ मैदान में है. 23 मई के नतीजे पर सबकी नजरे होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget