एक्सप्लोरर

Exit Poll के बाद अमित शाह ने कल NDA नेताओं को डिनर पर बुलाया, मोदी भी रहेंगे मौजूद

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह की तरफ से एनडीए नेताओं को डिनर का बुलावा सिर्फ एक बहाना है. दरअसल अमित शाह ने आगे की रणनीति पर बात करने के लिए डिनर रखा है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के बाद कल हुए सभी एग्जिट पोल्स में फिर से एनडीए सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के बाद कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं को डिनर पर बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक इस डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे. इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी.

डिनर का बुलावा सिर्फ एक बहाना है- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह की तरफ से एनडीए नेताओं को डिनर का बुलावा सिर्फ एक बहाना है. दरअसल अमित शाह ने आगे की रणनीति पर बात करने के लिए डिनर रखा है. लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला. वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है. लोकसभा में कुल 542 र्सीटें हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए.

एग्जिट पोल में बहुमत के आंकड़े को पार कर गया एनडीए

एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था. साल 2014 में देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 336 और यूपीए के खाते में 60 सीटें गई थीं. इसमें से बीजेपी को 282 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.

बीजेपी नीत एनडीए में कौन-कौन सी पार्टियां शामिल हैं? बीजेपी के गठबंधन में 40 के करीब छोटी-बड़ी पार्टियां हैं. लेकिन 9 पार्टियां हैं जिसका काफी प्रभाव है. बीजेपी की अहम सहयोगियों में एक नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू है. 2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़ी थी.

एनडीए में बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना है. 2014 में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर 18 सीटें जीती थी. इस बार के चुनाव में दक्षिण भारत में AIADMK बीजेपी के साथ आई. 2014 के चुनाव में AIADMK ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की. इसबार बीजेपी, एआईएडीएमके, पीएमके, डीएमडीके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

इस चुनाव में सबसे पुराने सहयोगी सुखबीर सिंह बादल की पार्टी अकाली दल भी बीजेपी के साथ है. रामविलास पासवान 2014 की तरह ही बीजेपी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है. प्रफुल्ल महंता की पार्टी असम गण परिषद बीजेपी के खेमे में है.

यह भी पढ़ें-

#ABPExitPoll2019: बहुमत के आंकड़े को पार कर गया एनडीए, एक बार फिर बन सकती है मोदी सरकार

Exit Polls: BJP बोली- 300 का आंकड़ा पार करेगी पार्टी, कांग्रेस ने कहा- एग्जिट पोल में गड़बड़ी, ममता-नायडू ने भी उठाए सवाल

चुनाव खत्म होते ही राहुल ने साधा EC पर निशाना, कहा- ‘मोदी और उनके गैंग के समक्ष समर्पण जाहिर’

एबीपी न्यूज़ सहित 7 चैनलों के एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, बढ़ेंगी UPA की सीटें

यहां देखें एग्जिट पोल-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget