एक्सप्लोरर

दिल्ली: गठबंधन पर बोली AAP, अगर मोदी-शाह की जोड़ी सत्ता में आई तो कांग्रेस होगी जिम्मेदार

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का कोई विधायक या सांसद नहीं है, लेकिन फिर भी कांग्रेस दिल्ली में 3 सीटें मांग रही है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेस की है. आप ने कहा है कल कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन करने से इनकार कर दिया. उससे पहले कांग्रेस ने पंजाब और गोवा में भी गठबंधन से इनकार किया था. हमारी मंशा संघीय ढांचे के लिए खतरनाक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को हराना था. लेकिन अब अगर मोदी-शाह की जोड़ी सत्ता में आई तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार होगी.

बीजेपी अपने उम्मीदवार घोषित करने से डर रही है- सिसोदिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘’कांग्रेस ने कल हरियाणा को लेकर बातचीत पर पूर्ण विराम लगा दिया. हमने दिल्ली, गोवा, पंजाब और हरियाणा सहित कुल 33 सीटों पर गठबंधन का प्लान बनाया था. लेकिन कांग्रेस ने दिल्ली को छोड़कर सभी जगह गठबंधन करने से मना कर दिया.’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी अपने उम्मीदवार घोषित करने से डर रही है.

दिल्ली में कांग्रेस का कोई विधायक या सांसद नहीं- सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘’दिल्ली में कांग्रेस का कोई विधायक या सांसद नहीं है, लेकिन फिर भी कांग्रेस दिल्ली में 3 सीटें मांग रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हरियाणा में कांग्रेस के सभी नेता मानते हैं कि वो हार रहे हैं. हमने कोशिश की कि जेजेपी और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ें. जींद का उपचुनाव हम सबने देखा है.’’

बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कई महीनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पहले तो कांग्रेस में ही आप से गठबंधन को लेकर दो राय थी. शीला दीक्षित का खेमा गठबंधन का विरोध कर रहा था. वहीं अजय माकन और पीसी चाको इसके समर्थन में थे. जब पार्टी में करीब-करीब सहमति बनी तो आप ने हरियाणा और पंजाब में भी गठबंधन की शर्त रख दी. लेकिन पंजाब में गठबंधन से कांग्रेस ने साफ-साफ शब्दों में इनकार कर दिया.

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं और यहां भी हरियाणा के साथ 12 मई को वोट डाले जाएंगे. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- हावड़ा से दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 20 से ज्यादा लोग जख्मी, राहत-बचाव कार्य जारी जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों का हमला, एक आतंकी ढेर यूपी: हत्या के 22 साल पुराने मामले में BJP विधायक अशोक सिंह चंदेल सहित 10 को उम्र कैद महाराष्ट्र: करकरे पर प्रज्ञा के बयान के बाद बोले सीएम फडणवीस, नहीं देना चाहिए ऐसा बयान वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget