एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: दिवंगत बीजेपी नेता अनंत कुमार की सीट से बीजेपी ने 28 साल के तेजस्वी सूर्या को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार रात एक धमाकेदार फैसला लिया. इसके तहत पार्टी ने संभवत: अपने सबसे युवा को एक बेहद अहम सीट से उम्मीदवार बना दिया.

बेंगलुरु: लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 28 साल के तेजस्वी सूर्या को प्रतिष्ठित बेंगलुरु दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि सूर्या बीजेपी के कर्नाटक युवा मोर्चा के महासचिव हैं.बेंगलुरु दक्षिण सीट पर 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इससे पहले इस सीट पर बीजेपी के दिवंगत नेता अनंत कुमार सांसद थे. सूर्या का मुकाबला इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता बीके हरिप्रसाद सो होगा.

पार्टी की तरफ से टिकट मिलने पर सूर्या ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, '' 'ओह माई गॉड', मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष ने 28 साल के युवा पर विश्वास किया है. यह सिर्फ बीजेपी में हो सकता है.''

तेजस्‍वी सूर्या ने लिखा, ''मैं आरएसएस और उनके निस्‍वार्थ भाव से काम करने वाले नेताओं को धन्‍यवाद देता हूं जिन्‍होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया. आपने मेरी गलतियों को माफ किया, मेरी शैतानी को सहन किया और हरसंभव तरीके से मेरी मदद की.'' तेजस्वी सूर्या ने इस मौके के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने बीजेपी के दिवंगत सांसद अनंत कुमार के प्रति भी अपना सम्मान भाव प्रकट करते हुए लिखा, '' अनंतकुमार जी. सार्वजनिक जीवन में मेरे पहले गुरु. उन्होंने मुझे अपने हाई स्कूल के दिनों से बड़े होते देखा है. मैंने उन्हें देखक बहुत सीखा है. वह कर्नाटक के अब तक के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं. मैं उनका सदा आभारी हूं.''

सूर्या को टिकट मिलने की वजह से दिग्गज बीजेपी नेता अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी का टिकट छिन गया. इस सीट पर तेजस्विनी को टिकट मिलना इसलिए भी तय माना जा रहा था क्योंकि राज्य यूनिट के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें टिकट दिए जाने की घोषणा की थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget