एक्सप्लोरर

लोकसभा 2019: गोरखपुर सीट पर आसान नहीं है रविकिशन की राहें, होगी कांटे की टक्कर

बता दें कि साल 2009 में सिटिंग एमपी योगी आदित्‍यनाथ ने 4,03,156 वोट के साथ जीत हासिल की थी. वहीं बसपा के विनय शंकर तिवारी 1,82,885 वोट के साथ दूसरे और सपा के मनोज तिवारी को 83,059 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर ही संतोष करना पड़ा था.

गोरखपुरः गोरखनाथ मंदिर और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मानी जाने वाली सीट पर बीजेपी ने अभिनेता रविकिशन शुक्‍ल को उम्‍मीदवार बनाया है. लेकिन, सीएम योगी की सीट पर उनके जीत की राहें इतनी आसान नहीं है. इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए उन्‍हें हर वर्ग के साथ पार्टी के स्‍थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन को भी प्रभावित करना होगा. क्‍योंकि ये वही सीट है, जहां से फिल्‍म अभिनेता मनोज तिवारी को योगी आदित्‍यनाथ के हाथों शिकस्‍त खानी पड़ी थी. लेकिन, इस बार फर्क बड़ा है. मनोज तिवारी सपा के टिकट पर बीजेपी के सिटिंग एमपी योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़े थे और इस बार रविकिशन उसी बीजेपी से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सीट पर बीजेपी के ही टिकट पर रण में बिगुल फूंकने को तैयार हैं.

2009 में ऐसा रहा था वोटों का समीकरण साल 2009 के चुनाव में मनोज तिवारी को सपा ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतारा था. लेकिन, उन्‍हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. साल 2009 में सिटिंग एमपी योगी आदित्‍यनाथ ने 4,03,156 वोट के साथ जीत हासिल की थी. वहीं बसपा के विनय शंकर तिवारी 1,82,885 वोट के साथ दूसरे और सपा के मनोज तिवारी को 83,059 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर ही संतोष करना पड़ा था. चुनाव और काउंटिंग के दौरान भी उन्‍होंने योगी आदित्‍यनाथ का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. लेकिन, इसे दूसरे मायने में नहीं देखा जा सकता है. प्रतिद्वंदी होने के बावजूद योगी आदित्यनाथ के संत होने के नाते उन्‍होंने सम्‍मान में पैर छुए थे. वे गोरक्षपीठ के उत्‍तराधिकारी भी रहे हैं. लेकिन, इस बार के चुनाव के जोड़-तोड़ में शीर्ष नेतृत्‍व को कई बार फैसला बदलना पड़ा.

2017 के विधानसभा चुनाव के बाद हुए उप-चुनाव में बीजेपी के हाथ से निकल गई थी गोरखपुर सीट साल 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद गोरखपुर से लगातार पांच बार जीत दर्ज कर सांसद बनने वाले योगी आदित्‍यनाथ यूपी के मुख्‍यमंत्री बन गए. उसके बाद उनकी सीट पर हुए उप-चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. सपा प्रत्‍याशी और निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डा. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने बीजेपी प्रत्‍याशी उपेन्‍द्र दत्‍त शुक्‍ल को साढे बाइस हजार वोटों से शिकस्‍त देकर सांसद बने. इसके बाद से ही भाजपा शीर्ष नेतृत्‍व मंथन करने में लगा रहा. कई नाम सामने आए. लेकिन, आखिरकार सवर्ण वोटरों को ध्‍यान में रखते हुए रविकिशन शुक्‍ल को उम्‍मीदवार घोषित कर दिया गया.

बंट सकते हैं वोट लेकिन, इस सीट पर टिकट पाने के बाद रविकिशन की राह आसान नहीं दिख रही हैं. क्‍योंकि उनके पहले सपा से बीजेपी में आ चुके गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद का नाम सबसे ऊपर चल रहा था. प्रवीण निषाद को गोरखपुर से टिकट नहीं मिलने के कारण उनके अपने लोग नाराज हैं. वहीं सपा से बीजेपी में आए अमरेन्‍द्र निषाद भी टिकट की आस लगाए बैठे थे. उनके लोग भी बीजेपी से नाराज ही हैं. उनके वोटे सपा उम्‍मीदवार रामभुआल निषाद के साथ जा सकते हैं. ऐसे में बाहरी ब्राह्मण को टिकट देने से सवर्ण ब्राह्मण और राजपूत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में अंदर ही अंदर खासी नाराजगी दिखाई देना स्‍वाभाविक है. इसका असर वोटरों पर भी पड़ सकता है. ऐसे में बड़ी बात ये भी है कि हिन्‍दू युवा वाहिनी भारत के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और योगी की हियुवा के बागी सुनील सिंह भी प्रवीण तोगड़या की पार्टी ‘हिन्‍दुस्‍थान निर्माण दल’ के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.

भ्रम की स्थिति में दिख रहा है अंदरूनी खेमा ऐसे में ये माना जा रहा है कि बीजेपी में शहर के बाहरी व्‍यक्ति को टिकट दिए जाने का असर वोट पर पड़ सकता है. सवर्णों का अंदरूनी खेमा भ्रम की स्थिति में दिख रहा है. ऐसे में बीजेपी के विश्‍वस्‍नीय वोटर तो डिगने वाले नहीं है. लेकिन, काफी प्रवीण तोगडि़या की पार्टी हिन्‍दुस्‍थान निर्माण दल के उम्‍मीदवार सुनील सिंह के साथ भी जा सकते हैं. ऐसा हुआ तो रविकिशन के सामने काफी मुश्किल खड़ी हो सकती है. क्‍योंकि सुनील सिंह सीएम योगी आदित्‍यनाथ के खासमखास रहे हैं. वे ये भी कहते चले आ रहे हैं कि उनका आशीर्वाद सदैव उनके साथ है. वहीं रविकिशन को बीजेपी से टिकट मिलने के बाद उनका कहना है कि सात महीने के वनवास के बाद उन्‍हें अप्रत्‍यक्ष रूप से आशीर्वाद मिल ही गया है.

सपा प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद से रविकिशन को मिल सकती है कड़ी टक्‍कर वहीं सपा प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद से भी रविकिशन को कड़ी टक्‍कर मिलेगी. क्‍योंकि उपचुनाव में भले ही निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डा. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी. लेकिन, सच्‍चाई यही है कि सपा-बसपा गठबंधन के वोट उनकी जीत के पीछे बड़ा फैक्‍टर रहा है. ऐसे में सपा-बसपा के वोट को इग्‍नोर नहीं किया जा सकता है. सीएम योगी की सीट पर हार-जीत शुरू से ही प्रतिष्‍ठा का विषय है. ऐसे में बीजेपी शीर्ष नेतृत्‍व ने रविकिशन को मैदान में उतारकर जो दांव खेला है, वो कितना सही पड़ता है, ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा.

यूपी: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के शर्मनाक बोल, मुस्लिम संस्कृति पर उठाए सवाल

यूपी: विवादित बयानों पर घिरे आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव आयोग ने लगाया 72 घंटे का प्रतिबंध योगी ने सिर्फ अपने आराध्य का नाम लिया है, प्रतिबंध हटाए निर्वाचन आयोग- बीजेपी यूपी: बीजेपी ने 7 और उम्मीदवार घोषित किए, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे रवि किशन  बीजेपी ने जूताकांड से विवादों में आए शरद त्रिपाठी का टिकट कटा 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल CM के नाम का आज ऐलान कर सकती है कांग्रेस, तमिलनाडु में आज विजय की 'अग्नि परीक्षा'
केरल CM के नाम का आज ऐलान कर सकती है कांग्रेस, तमिलनाडु में आज विजय की 'अग्नि परीक्षा'
विधानसभा चुनाव के बाद कोलकाता पुलिस ने गार्गा चटर्जी को किया गिरफ्तार, लगा ये 'गंभीर' आरोप
विधानसभा चुनाव के बाद कोलकाता पुलिस ने गार्गा चटर्जी को किया गिरफ्तार, लगा ये 'गंभीर' आरोप
'हिम्मत न हारें, मजबूत बने रहें...' चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं को दे दिया ये बड़ा संदेश
'हिम्मत न हारें, मजबूत बने रहें...' चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं को दे दिया ये बड़ा संदेश
केरल सीएम पर जल्द होगा ऐलान, राहुल का कांग्रेस नेताओं के साथ लंबा मंथन, जानें रेस में कौन-कौन से नाम
केरल CM पर जल्द होगा ऐलान, राहुल का कांग्रेस नेताओं के साथ लंबा मंथन, जानें रेस में कौन से नाम

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-Russia Relations: 'सभी घुटने नहीं टेकते, भारत ने हमेशा...', तेल को लेकर रूस की अमेरिका को खरी-खरी
'सभी घुटने नहीं टेकते, भारत ने हमेशा...', तेल को लेकर रूस की अमेरिका को खरी-खरी
Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
पाकिस्तान के ईरानी फाइटर जेट्स को पनाह देने पर अमेरिका बदलेगा मध्यस्थ? ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले - शहबाज और मुनीर...
PAK के ईरानी विमानों को पनाह देने पर US बदलेगा मध्यस्थ? ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले - शहबाज-मुनीर...
Watch: 'आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत...', 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील
Watch: 'आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत...', 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील
Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! 18सौ करोड़ से है बस इतनी दूर
BJP Viral Post: हिमंत बिस्वा सरमा ने शुभेंदु को गले लगाकर पूछा किसके आएंगे बुरे दिन? बंगाल के CM ने दिया जवाब, तस्वीर ने मचाया बवाल
हिमंत बिस्वा सरमा ने शुभेंदु को गले लगाकर पूछा किसके आएंगे बुरे दिन? बंगाल के CM ने दिया जवाब, तस्वीर ने मचाया बवाल
Termite Control In Crops: ये टिप्स आजमा लिए तो फसल में कभी नहीं लगेगी दीमक, जानें कैसे बचेगा नुकसान?
ये टिप्स आजमा लिए तो फसल में कभी नहीं लगेगी दीमक, जानें कैसे बचेगा नुकसान?
क्या होता है Cyber Tyre? सड़क पर खतरे से पहले ही कर देगा अलर्ट, इन खूबियों से है लैस
क्या होता है Cyber Tyre? सड़क पर खतरे से पहले ही कर देगा अलर्ट, इन खूबियों से है लैस
Embed widget