एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना-शिंदे गुट ने जारी की लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह का भी नाम शामिल

Lok Sabah Election: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट) स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 40 नेताओं के स्टार प्रचारक बनाया है.

Lok Sabah Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है. वहीं, महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी आगामी चुनाव के लिए तैयार है. पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को स्टार प्रचारक बनाया है.

शिंदे गुट महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अजीत पवार की एनसीपी भी शामिल है. लिस्ट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रामदास अठावले और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय समाज पार्टी के महादेव जानकर और पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष जोगिंदर कवाडे भी शामिल हैं.

प्रफुल्ल पटेल को भी बनाया स्टार प्रचारक
शिंदे सेना की सूची में बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हैं. स्टार प्रचारकों की सूची में शिव सेना के नेता रामदास कदम, गजानन कीर्तिकर, आनंदराव अडसुल, मिलिमद देवड़ा, गुलाबराव पाटिल, नीलम गोरहा, मीना कांबली, श्रीकांत शिंदे को भी जगह मिली है.

लिस्ट इन नेताओं के नाम भी शामिल
वहीं, उदय सामंत, शंभूराज देसाई, दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत , संदीपन भुमरे, दादाजी भुसे, संजय राठौड़, भरत गोगावले, संजय गायकवाड़, संजय शिरसाट, शाहजीबापू पाटिल, मनीषा कायंदे भी पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में राज्यभर में प्रचार करेंगे.

पार्टी के मुख्य समन्वयक नरेश म्हस्के, प्रवक्ता ज्योति वाघमारे, राहुल लोंढे, कृपाल तुमाने, आशीष जयसवाल और पूर्वी विदर्भ शिव सेना के आयोजक किरण पांडव भी शिवसेना के स्टार प्रचारकों में से हैं. ये सभी स्टार प्रचारक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय रूप से राज्य में पार्टी के लिए प्रचार में करेंगे.

यह भी पढ़ें- 'चाहे कोई भी आ जाए', वरुण गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget