एक्सप्लोरर

एनडीए में लग रही है 'सेंध', जेल से सियासत को घुमाने का हुनर रखते हैं लालू यादव

नंदन गांव में 12 जनवरी को दलितों ने नीतीश कुमार के काफिले पर पत्थऱ बरसाए और इस घटना ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया.

नई दिल्ली: जिस दिन नंदन गांव में नीतीश कुमार के काफिले पर हमला हुआ था उसी दिन से ये लगने लगा था कि बिहार की राजनीति बदल रही है. अब हो भी ऐसा ही रहा है. आज लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं.

नीतीश कुमार के वोट बैंक पर तेजस्वी यादव की नजर

पिता के जेल जाने के बाद तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं. खबर ये है कि जिस महादलित समुदाय को नीतीश कुमार का वोट बैंक माना जाता था उसपर अब लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की नजर है. बिहार में दलितों की आबादी करीब 16 फीसदी है. इनमें से चार फीसदी पासवान जाति के वोटर पर रामविलास पासवान की पकड़ है. बाकी दलित जातियों पर नीतीश कुमार का प्रभाव माना जाता है. लेकिन नंदन गांव में 12 जनवरी को दलितों ने नीतीश कुमार के काफिले पर पत्थऱ बरसाए और इस घटना ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया.

जीतन राम मांझी को आरजेडी का न्यौता

इसी विवाद के बीच 19 जनवरी को रांची कोर्ट में जीतन राम मांझी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल ने लालू यादव से मुलाकात की. वृषण का बयान बताता है कि नीतीश सरकार के कामकाज से उनकी पार्टी खुश नहीं है. मांझी के ‘दूत’ वृषण पटेल की लालू यादव से हुई मुलाकात के बाद ये चर्चा होने लगी कि क्या बिहार में एनडीए बिखरने वाला है. इस चर्चा को बल मिला है लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के बयान से, जिन्होंने कहा है कि जिस प्रकार का माहौल देश में है उसे देखते हुए बिहार के एनडीए में भी बिखराव की संभावना है. क्योंकि सहयोगी दलों में नाराजगी है.

इस बयान के साथ ही लालू यादव की पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने तो मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को साथ आने का ऑफर तक दे दिया है. अब सवाल ये है कि मांझी अगर एनडीए छोड़कर लालू यादव के साथ जाते हैं तो उन्हें क्या हासिल होगा? इस सवाल के जवाब से पहले ये जानना जरूरी है कि कि जीतन राम मांझी एनडीए में खुश क्यों नहीं हैं?

एनडीए से नाखुश हैं मांझी!

जीतन राम मांझी को लगता था कि उन्हें गवर्नर बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वे चाहते थे कि नीतीश सरकार में उनका बेटा मंत्री बने लेकिन यह भी नहीं हुआ. इसके अलावा नीतीश कुमार के एनडीए में आने के बाद मांझी का कद कम हुआ है. क्योंकि मांझी पहले नीतीश के साथ थे और उन्हीं से बगावत करके नई पार्टी बनाई और एनडीए का हिस्सा बने. लेकिन नीतीश के एनडीए में लौटने के बाद इनके और इनकी पार्टी के सामने अस्तित्व का संकट आ गया है. ऐसे में लग रहा होगा कि शायद लालू यादव के साथ जाने में भविष्य़ उज्जवल है.

मांझी को राज्यसभा भेज सकते हैं लालू यादव: सूत्र

सूत्रों की माने तो लालू यादव आने वाले दिनों में मांझी को राज्यसभा भेज सकते हैं. लोकसभा के सीट बंटवारे में एनडीए की तुलना में ज्यादा सीट दे सकते हैं. बदले में लालू यादव को एमवाईएम यानी मुस्लिम, यादव और मांझी समीकरण मिल सकता है. पहले रांची जाकर वृषण पटेल का लालू यादव से मिलना फिर तेजस्वी यादव का बयान इन अटकलों को बल देता है.

वहीं 22 तारीख को पप्पू यादव और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा साथ दिखे. कुशवाहा एनडीए की सहयोगी आरएलएसपी के अध्यक्ष हैं. कुशवाहा भी एनडीए में खुश नहीं माने जा रहे हैं. इसकी पुष्टि पप्पू यादव के इस बयान से हो जाती है जिसमें कुशवाहा के साथ मंच साझा करने के अगले ही दिन उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोला.

पप्पू यादव फिलहाल न तो एनडीए में हैं और ना ही लालू यादव के साथ हैं. लेकिन नंदन गांव की घटना को लेकर जिस तरीके से सक्रिय हैं और जेल में जाकर गिरफ्तार लोगों से मिले हैं उससे ये सवाल जरूर उठ रहा है कि बिहार की राजनीति में बहुत कुछ पक रहा है. कौन किसके साथ कब तक है कहा नहीं जा सकता. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे जेल की काल कोठरी से लालू बिहार की राजनीति को घुमाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget