एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल की लोकप्रियता के सहारे मोदी के गुजरात में सीटें जीतना चाहती है कांग्रेस?

हार्दिक पटेल कडवा पटेल समुदाय से आते हैं और इस समुदाय का 4 से 5 लोकसभा सीटों पर प्रभाव है. हार्दिक ने कहा है कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने कांग्रेस और राहुल को क्यों चुना. मैंने राहुल गांधी को चुना क्योंकि वह ईमानदार हैं.

नई दिल्ली: महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी का नाम गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. कहा जा रहा है कि हार्दिक पटेल जामनगर से चुनाव लड़ सकते हैं. हार्दिक ने साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव इसलिए नहीं लड़ा था क्योंकि तब उनकी चुनाव लड़ने की उम्र नहीं थी.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी 77 सीटें

गुजरात में 26 लोकसभा सीट हैं, जिन पर साल 2014 में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था. हालांकि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को टक्कर दी थी. क्योंकि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को पूरा समर्थन दिया था. बीजेपी को बहुमत तो मिला लेकिन पिछली बार की 115 सीटों की तुलना में उसे 99 सीट ही मिली. और कांग्रेस की सीटें 61 से बढ़कर 77 हो गईं. हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक कांग्रेस के 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इनमें से तीन तो पिछले चार दिनों में शामिल हुए है.

कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल, कहा- राहुल गांधी ईमानदार हैं

चुनाव के बाद कांग्रेस के 5 विधायक बीजेपी में शामिल हुए

  • जामनगर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक वल्लभ धारविया बीजेपी में आए. वल्लभ धारविया साथवारा समाज से आते हैं, जिसके करीब डेढ़ लाख वोटर जामनगर लोकसभा सीट पर हैं.
  • ध्रांगधरा से पुरूषोत्तम सबारिया और माणवदर से जवाहर चावड़ा भी पिछले हफ्ते कांग्रेस से बीजेपी में आए. सबारिया कोली समाज से आते हैं, जिसके गुजरात में 24% वोटर हैं, जबकि जवाहर चावड़ा अहीर समाज से आते हैं.
  • इससे पहले फरवरी में उंझा की विधायक आशा पटेल भी बीजेपी में शामिल हो गई थीं, वो पाटीदार समाज की नेता हैं.
  • पिछले साल जुलाई में जसदण के कांग्रेसी विधायक कुंवरजी बावलिया भी बीजेपी में शामिल हुए थे, वो भी कोली समाज से हैं.
जागरूकता ही देशभक्ति है, सवाल पूछिए कि रोजगार का वादा किया वो कहां है- प्रियंका गांधी गुजरात की 9 से 11 लोकसभा सीटों पर पटेलों का प्रभाव

कांग्रेस जानती है कि गुजरात में उसके पास ना तो जनाधार है और ना ही नेता. इसलिए हार्दिक पटेल की लोकप्रियता वाली सीढ़ी को बैसाखी बनाकर बस कुछ सीटें जीतना चाहती है. गुजरात की 9 से 11 लोकसभा सीटों पर पटेलों का प्रभाव है. वैसे तो गुजरात में पटेल 15% हैं, लेकिन पटेलों में भी दो समुदाय कडवा और लेउवा हैं. हार्दिक पटेल कडवा पटेल समुदाय से आते हैं और इस समुदाय का 4 से 5 लोकसभा सीटों पर प्रभाव है. विधानसभा चुनावों में हार्दिक पटेल कहते थे कि वो किंग नहीं किंगमेकर बनना चाहते हैं. लेकिन उन्हें ये बात जल्द समझ में आ गई कि चुनाव जीते बगैर किंग मेकर नहीं बना जा सकता.

प्रियंका गांधी का पहला भाषण देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget