एक्सप्लोरर

मुंबई के उम्मीदवारों की संपत्ति का हाल, प्रिया दत्त हैं सबसे अमीर कैंडिडेट

साल 2014 में प्रिया दत्त की चल संपत्ति 3.19 करोड़ थी जो अब बढ़कर 17.84 करोड़ हो चुकी है. वहीं उनकी अचल संपत्ति 60.3 करोड़ से बढ़कर 69.77 करोड़ हो चुकी है.

Loksabha Election 2019: मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भर दिया है. मुंबई से इस बार पूर्व सांसदों के साथ साथ कुछ हाई प्रोफाइल उम्मीदवार भी चुनाव के मैदान में उतरे है. इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को दिए अपने संपत्ति के हलफनामे में अपनी कमाई का लेखाजोखा दिया. उम्मीदवारों के हलफनामे के मुताबिक 2014 की तुलना में किसकी संपत्ति में इजाफा हुआ और कौन कर्ज तले दबा इन सब का लेखा-जोखा पता चला है. प्रिया दत्त मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रिया दत्त ने सोमवार सुबह अपने भाई संजय दत्त के साथ आकर अपना नामांकन भरा. साल 2009 में इसी सीट से सांसद रह चुकी प्रिया दत्त की इस बार भी टक्कर मौजूदा सासंद पूनम महाजन से है. प्रिया दत्त ने साल 2014 के चुनाव में दिए इनकम ऐफिडेविट में अपनी सालाना कमाई 56.86 लाख रुपये बताई थी जो साल 2018-19 में बढकर 13.13 करोड़ रुपये हो चुकी है. प्रिया दत्त की चल-अचल संपत्ति साल 2014 में प्रिया दत्त की चल संपत्ति 3.19 करोड़ थी जो अब बढ़कर 17.84 करोड़ हो चुकी है. वहीं उनकी अचल संपत्ति 60.3 करोड़ से बढ़कर 69.77 करोड़ हो चुकी है. इतना ही नहीं प्रिया दत्त की लायबिलिटी में भी बढ़ोतरी हुई है. ये साल 2014 में 2.56 करोड़ रुपये से अब तक बढ़कर 3.55 करोड़ रुपये हो चुकी है. प्रिया दत्त मुंबई के सभी उम्मीदवारों में से सबसे अमीर उम्मीदवार है. पूनम महाजन पूनम महाजन द्वारा अपनी संपत्ति के बारे में चुनाव आयोग को दी जानकारी चौंकानेवाली है. पूनम महाजन के मुताबिक पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 98 फीसदी की गिरावट आई है. साल 2014 में उनकी कुल संपत्ति 108 करोड़ रुपये थी जो अब 106 करोड रुपये घटकर केवल 2.2 करोड़ रह गई है. उनके बेटे आद्या के पास 1.4 लाख रुपये हैं, जबकि उनकी बेटी अविका के पास कुछ भी नहीं है. उनके ऐफिडेविट के मुताबिक, पूनम के पास ना कोई कृषि भूमि है, ना गैर-कृषि भूमि है, ना व्यावसायिक इमारत है और ना ही कोई घर है. पूनम के मुताबिक 2014 में संपत्ति का बड़ा हिस्सा देनदारी का था जिसे बेचना पड़ा. पिछले चुनाव में जब उन्होंने 108 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी तो उसमें एक बड़ा हिस्सा देनदारियों का था. 2014 में पूनम पर 41.4 करोड़ की देनदारी थी उर्मिला मातोंडकर वहीं इस बार मुंबई में सबसे ज्यादा सुर्ख़ियाँ बटोरने वाली उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर मुंबई के सबसे अमीर उम्मीदवार की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. उर्मिला मातोंडकर की कुल चल अचल संपत्ति 68.28 करोड़ रुपये है. उर्मिला की सालाना कमाई 2.85 करोड़ रुपये है तो वही उनके पति मोहसीन मिर की सालाना कमाई केवल 5 लाख रुपये है. उर्मिला मातोंडकर 41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति की मालकिन हैं. बांद्रा में उनके चार फ्लैट हैं जिनकी कीमत करीब 27 करोड़ रुपये है. वसई में 10 एकड़ जमीन भी है जिसकी कीमत 1 करोड़ 68 लाख के करीब है. उर्मिला ने पति के पास 32.35 करोड़ की चल और 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है. उर्मिला ने बताया है कि उन पर 32 लाख का लोन भी है. गोपाल शेट्टी उत्तर मुंबई से बीजेपी उम्मीदवार सासंद गोपाल शेट्टी की पांच साल आमदनी 6 करोड़ रुपये बढ़ गई है. साल 2014 में उनकी कुल संपत्ति 9.56 करोड़ थी जो बढ़कर 15.78 करोड़ रुपये हुई है. मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष और दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा की कुल चल संपत्ति 33.73 करोड़ रुपये है तो वहीं उनकी पत्नी श्वेता की चल संपत्ति 31 करोड़ और अचल संपत्ति 9 करोड़ रुपये है. 2014 की तुलना में मिलिंद देवड़ा की सालाना कमाई 89 लाख से 1.59 करोड़ रुपये हो गई है. किरीट सोमैया बीजेपी सासंद किरीट सोमैया का टिकिट कटने के बाद बाजेपी के उम्मीदवार मनोज कोटक ने अपने और अपने परिवार की चल अचल संपत्ति का ब्यूरो चुनाव आयोग को दिया. मनोज कोटक के पास 3.33 करोड़ रुपये की संपत्ति है तो उनकी पत्नी सीमा के नाम पर 2.18 करोड़ है. राहुल शेवाले शिवसेना के दक्षिण मध्य में उम्मीदवार राहुल शेवाले ने अपनी कुल संपत्ति 1.1 करोड़ रुपये बताई तो वहीं शिवसेना के ही दक्षिण मुंबई से सासंद और प्रत्याशी अरविंद सावंत ने उनकी और उनकी पत्नी की कुल चल अचल संपत्ति 2.4 करोड़ बताई है. एकनाथ गायकवाड़ कांग्रेस के दक्षिण मध्य से उम्मीदवार पूर्व सासंद एकनाथ गायकवाड़ ने चुनाव आयोग को दी जानकारी में बताया कि उनकी संपत्ति 2014 की तुलना में 18 करोड़ से बढ़कर 19.88 करोड़ हो गई है. चार राज्यों में आईटी विभाग के छापे, दस्तावेजों से मिला चुनाव में काले धन के इस्तेमाल का इशारा IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget