एक्सप्लोरर

जानिए कितना भव्य रहा लोकसभा चुनाव 2019, यहां लें A टू Z जानकारी

भारतीय चुनाव का ये पूरा दौर बेहद भव्य और शानदार रहा है और इसकी चर्चा देश में ही नहीं विदेश में भी हुई.

नई दिल्लीः लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव भारत में संपन्न हो गया है. भारतीय चुनाव का ये पूरा दौर बेहद भव्य और शानदार रहा है और इसकी चर्चा देश में ही नहीं विदेश में भी हुई. देश की अगली केंद्र सरकार को तय करने वाला ये चुनाव बेहद लंबा चला और इसके कई आयाम देखे गए. पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं को छोड़कर पूरे देश में मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष की बीच चुनाव के दौरान बेहद तीखा वाद-विवाद देखा गया और राजनीति के चुनाव प्रचार के इस सबसे बड़े दंगल में कभी सरकार आगे रही तो कभी विपक्ष मैदान मारता दिखा लेकिन अब जब कल 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने वाले हैं तो इन चुनावों के पूरे सफर पर नजर डाल लेना लाजिमी हो जाता है. यहां आप जान सकते हैं कि पूरे लोकसभा चुनाव में क्या-क्या खास रहा और किन-किन पड़ाव से होकर ये चुनाव गुजरा. इस चुनाव की भव्यता की झलक आपको यहां दी गई विस्तृत जानकारी के आधार पर मिल पाएगी. कितने दिन चला चुनाव और कितने चरण में संपन्न हुआ 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च 2019 को हुई थी ये चुनाव सात चरणों में चला. 11 अप्रैल 2019 को पहले चरण का चुनाव हुआ और आखिरी और सातवें चरण का चुनाव 19 मई 2013 को खत्म हुआ. 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक कुल 39 दिनों में ये चुनाव संपन्न हुआ. देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ. एक तमिलनाडु की वेल्लोर सीट रही जहां पर करीब 11 करोड़ रुपये कैश मिलने के बाद चुनाव रद्द हुआ. इसके अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हुए. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुए. कब-कब और कितने चरण में हुआ मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को 91 सीटों पर, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 96 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 71 सीटों पर, पांचवे चरण में 6 मई को 51 सीटों पर और छठे चरण में 12 मई को 59 सीटों और सातवें चरण में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हो हुई. 2019 चुनाव में कुल कितने वोटर्स-कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, कितने लोगों ने किया मतदान 2019 चुनाव में कुल 89,876, 8978 वोटर्स यानी लगभग 90 करोड़ वोटर्स को मतदान में शामिल होना था लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 67.11 फीसदी मतदान हुआ. इसका मतलब है कि करीब 90 करोड़ वोटर्स में से 60.40 वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान 18 से 19 साल की आयु वर्ग के वोटर्स की संख्या 1.50 करोड़ रही. कितने उम्मीदवारों-पार्टियों ने लड़ा चुनाव इस बार 452 लोकसभा सीटों पर कुल 8049 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और कुल 677 पार्टियों ने लोकसभा चुनावों में हिस्सा लिया. वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 464 पार्टियों ने हिस्सा लिया था. कितने पोलिंग स्टेशन/कितने VVPAT का इस्तेमाल हुआ 2019 के लोसभा चुनाव में कुल 10,35,918 यानी 10.35 लाख पोलिंग स्टेशन्स बनाए गए थे और कुल 17.4 लाख वीवीपीएटी तैनात की गई थी. कितने लाख सुरक्षाबलों की तैनाती की गई देश में सात चरणों के लोकसभा चुनाव के लिए तीन लाख अर्द्धसैन्य बलों के साथ 20 लाख से अधिक राज्य पुलिस अधिकारी और होम गार्ड तैनात किए गए थे. इसे 80 के दौर में भारत के मशहूर 'ऑपरेशन ब्रासटैक्स' से बड़ा जमावड़ा कहा जा रहा है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'प्रभावी तौर पर पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के करीब 20 लाख सैनिक चुनाव में शामिल रहे. 2019 में इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भारत में अब तक की सबसे बड़ी तैनाती थी. मौजूदा संसदीय चुनाव के लिए गृह मंत्रालय ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अर्द्धसैन्य बलों की 3,000 टुकड़ियां भेजी जिनमें 3,00,000 से अधिक कर्मी थे. सुरक्षा बलों की तैनाती से सीधे तौर पर जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह संख्या राज्य सशस्त्र पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियनों और होम गार्ड के अतिरिक्त है जो कुल मिलाकर करीब 20 लाख हो सकती है. चुनाव के दौरान कुल कितना करोड़ रुपया जब्त हुआ इन चुनावों के दौरान कुल 843 करोड़ रुपये जब्त किए गए. इसमें तमिलनाडु की वेल्लोर सीट से जब्त किए गए 11 करोड़ रुपये भी शामिल हैं जिनके चलते वहां 18 अप्रैल को होने वाला मतदान रद्द कर दिया गया था. नेताओं का चुनाव प्रचार कितना भव्य रहा पीएम मोदी का चुनाव प्रचार बीजेपी का प्रचार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहा. पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान 142 रैलियां कीं और 1.05 लाख किलोमीटर की यात्रा की. इस अभियान के दौरान मोदी ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और गुजरात पर विशेष ध्यान दिया. पीएम मोदी ने चार रोड शो किये. इन जनसभाओं में अनुमानित डेढ़ करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों से सम्पर्क किया गया और जन कल्याण योजनाओं के 7000 लाभार्थियों से भी मुलाकात की गयी. इस दौरान उन्होंने 1.05 लाख किलोमीटर की यात्रा की और तीन दिन ऐसे भी आये जब एक दिन में मोदी ने 4000 किलोमीटर की यात्रा की. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनाव प्रचार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 145 रैलियों को संबोधित किया और चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने देश के तकरीबन सभी क्षेत्रों का दौरा किया और कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. राहुल गांधी ने इस दौरान आठ संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया. राहुल गांधी ने पांच रोड शो भी किए. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का प्रचार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 161 जनसभाओं को संबोधित किया और इसके लिए 1.58 लाख किलोमीटर की यात्रा की. इस दौरान चुनावी सभाओं के साथ 18 रोड शो भी किये. देशभर में बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं की 1500 सभाएं हुई जबकि प्रदेश स्तर के नेताओं की 3800 सभाएं हुईं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 135 सभाएं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की 91 सभाएं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की 86 सभाएं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की 55 सभाएं हुईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget