एक्सप्लोरर

केजरीवाल का मिशन 2019: 'LG दिल्ली छोड़ो' के नारे के साथ दिल्ली में उतरेगी आम आदमी पार्टी

इस पूरे अभियान के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 'एलजी दिल्ली छोड़ो' का नारा दिया है. अरविंद केजरीवाल ने इशारों में ये भी साफ किया कि किसी के साथ गंठबंधन नहीं होगा.

नई दिल्लीः दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी. इस मुद्दे को लेकर पार्टी दिल्ली भर में लोगों के बीच जाएगी और फिर 1 जुलाई को बड़ा सम्मेलन करेगी. इस पूरे अभियान के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 'एलजी दिल्ली छोड़ो' का नारा दिया है. अरविंद केजरीवाल ने इशारों में ये भी साफ किया कि किसी के साथ गंठबंधन नहीं होगा.

'पूर्ण राज्य आंदोलन' की तैयारी के लिए अरविन्द केजरीवाल के घर पर कार्यकर्ताओं, विधायकों और मंत्रियों की बड़ी बैठक हुई. इस बैठक के दौरान केजरीवाल ने 'LG दिल्ली छोड़ो' का नारा दिया. केजरीवाल ने कहा कि "पूरे देश को आज़ादी मिल गयी, दिल्ली को नहीं मिली". केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 7 में 5 विधानसभा के प्रभारियों का एलान किया है , जल्द ही बाकी के 2 नाम भी सामने आ जाएंगे. बात को आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल ने कहा 'समझ गए ना?' केजरीवाल के अंदाज से साफ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी किसी के साथ गठबंधन करने नहीं जा रही.

बैठक के बाद गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दिल्ली के सम्मान को वापस दिलाने के लिए पूर्ण राज्य जरुरी है. आम आदमी पार्टी 17 से 24 जून तक दिल्ली के प्रत्येक वार्ड में 300 बैठकें करेगी. 1 जुलाई को इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्ण राज्य के लिए सम्मेलन होगा. जाहिर है इस सम्मेलन के जरिए आप लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली में एलजी अंग्रेजो की तरह शासन कर रहे हैं इसलिए 'एलजी दिल्ली छोड़ो' का नारा दिया गया है. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 3 साल में सारे उपाय कर लिए पर कोई रास्ता नहीं मिला तो अब आंदोलन का फैसला किया है. 'आप' कार्यकर्ता पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग लेकर घर घर जाएंगे, और जाकर बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ भी प्रचार करेंगे. इस मुद्दे पर आप सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया हुआ है.

हालांकि बीजेपी और कांग्रेस का कहना है कि केजरीवाल अपने सरकार की नाकामयाबी छुपाने के लिए पूर्ण राज्य का हथकंडा अपना रहे हैं. खैर इस मुद्दे पर केजरीवाल कितने कामयाब होंगे ये तो वक्त ही बताएगा.

केजरीवाल की शीला दीक्षित को चुनौती: एक साल 'मोदी राज' में दिल्ली चला के दिखाओ मोदी के मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को तेजस्वी का औपचारिक ऑफर, 'आइए महागठबंधन में शामिल हो जाइए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget