एक्सप्लोरर

कुमारस्वामी के बेटे की राजनीति में हो सकती है एंट्री, मांड्या से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक जेडीएस निखिल को अपना उम्मीदवार बनाने वाली है. निखिल मांड्या सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे और कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता निखिल कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि वह मांड्या के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हैं. निखिल मांड्या सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. राजनीति में देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि निखिल ने कहा कि वह जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) के समर्थक माने जाने वाले वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ मांड्या से चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने पर पार्टी के फैसले का पालन करेंगे.

निखिल ने श्रृंगेरी में कहा, ''वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों से चर्चा के बाद एक फैसला किया है. सबसे अहम है कि मांड्या के लोगों की भावनाएं समझकर पार्टी (मुझे) टिकट देने के लिए आगे आई है. इसलिए मैं मांड्या के लोगों की सेवा के लिए तैयार हूं.'' कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. वे सीट साझेदारी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने वाले हैं.

उम्मीदवारों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जेडीएस निखिल को अपना उम्मीदवार बनाने वाली है. अभी जेडीएस के एल. आर. शिवरामी गौड़ा मांड्या सीट से सांसद हैं. उन्होंने पिछले साल उप-चुनाव में जीत हासिल की थी. बहरहाल, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को दिवंगत अभिनेता-नेता अंबरीश की पत्नी सुमलता से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

सुमलता ने कांग्रेस नेतृत्व को कह दिया है कि वह मांड्या से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने यह संकेत भी दिए हैं कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकती हैं. अंबरीश राजनीति में शुरू से कांग्रेस से जुड़े हुए थे. बीजेपी ने मांड्या सीट पर अपने उम्मीदवार के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं दिए हैं. लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि यदि कांग्रेस- सुमलता गठबंधन ने सुमलता को टिकट नहीं दिया तो बीजेपी उन्हें अपना समर्थन दे सकती है.

राजस्थान सरकार ने शहीदों के नाम पर रखे 15 राजकीय स्कूलों के नाम

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget