एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: ‘मैं हैरान हूं कि...’ कर्नाटक चुनाव प्रचार में पीएम मोदी के बयानों पर बोले शरद पवार

NCP Chief On PM Modi Slogans: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार्मिक नारों को लेकर एनसीपी चीफ शरद पवार ने अपनी बात रखी है.

Sharad Pawar On PM Modi: कर्नाटक विधानसभा का चुनाव प्रचार थम गया है और 10 मई को मतदान की तैयारियां चल रही हैं. चुनावी रैलियों में शब्दों के बाण जमकर चले और नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप भी लगाए. ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार्मिक नारों पर हैरानी जताई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक लोकल न्यूज चैनल से बात करते हुए शरद पवार ने कहा है कि जब कोई चुनाव में धर्म या धार्मिक मुद्दे को उठाता है तो इससे अलग तरह का माहौल बनता है, जो अच्छी बात नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने रविवार (07 मई) को ये भी दावा किया है कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी होगी.

शरद पवार का पीएम मोदी पर हमला

एनसीपी चीफ ने कहा, “जब हम चुनाव लड़ते हैं तो लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मैं इस बात से हैरान हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाए. हमने धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को स्वीकार किया है. जब आप चुनाव में धर्म या धार्मिक मुद्दों को उठाते हैं तो इससे एक अलग तरह का माहौल बनता है जो अच्छी बात नहीं है.”

तेल रिफाइनरी के विरोध पर पवार

वहीं, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के बारसु गांव में तेल रिफाइनरी परियोजना के विरोध को लेकर चल रहे आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि वो उस जगह का दौरा करने के इच्छुक हैं, लेकिन पहले ये तय किया जाए कि उन्हें कब और कैसे समय मिलेगा. उन्होंने कहा, “बारसु गांव के प्रतिनिधियों के साथ मेरी बैठक हुई थी. अब विशेषज्ञों के साथ एक और बैठक करूंगा. मुझे लगता है कि गांव वालों को विश्वास में लेकर इस मुद्दे को आगे बढ़ाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Assembly Elections: बजरंग बली के बाद PM मोदी का कांग्रेस पर विदेशी बाण, बिना नाम लिए गांधी परिवार पर अटैक, प्रियंका का भी आया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget