एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में आचार संहिता लागू होने के बाद दर्ज हुए 1000 से ज्यादा केस, 126 करोड़ रुपये भी बरामद

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को इसके नतीजे आएंगे. राज्य में आचार संहिता लागू है और लगातार कार्रवाई भी हो रही है.

Election Commission On Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी जोरों पर हैं. इस बीच, चुनाव आयोग के अधिकारी ने भी बड़ी जानकारी दी. चुनाव आयोग ने मंगलवार (11 अप्रैल) को कहा कि चुनावी राज्य कर्नाटक में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुओं और उपहारों की जब्ती को लेकर 1,000 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं.

इस अवधि के दौरान कुल बरामदगी 126.14 करोड़ रुपये से अधिक की रही. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा, “बरामदगी में नकद (47 करोड़ रुपये), शराब (29 करोड़ रुपये), कीमती धातुएं (20 करोड़ रुपये), उपहार (17 करोड़ रुपये) और ड्रग्स/नशीले पदार्थ (13 करोड़ रुपये) शामिल हैं.” बरामदगी के संबंध में 1,042 प्राथमिकी दर्ज की गईं.

आचार संहिता लागू होने के बढ़े केस

आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के लागू होने के केवल 10 दिनों में, 36.8 करोड़ रुपये नकद, 15.46 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं, 30 करोड़ रुपये की 5.2 लाख लीटर शराब, 15 करोड़ रुपये का सोना और 2.5 करोड़ रुपये के चांदी के गहने जब्त किए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, राज्य में नकदी समेत चुनाव संबंधी जब्ती रविवार को 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई. 29 मार्च से राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से 99.18 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई थी.

रविवार को निगरानी दल ने यादगीर जिले में 34 लाख रुपये नकद और बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला निर्वाचन क्षेत्र में 21 लाख रुपये के 56 टेलीविजन सेट जब्त किए. आबकारी विभाग ने 1.62 करोड़ रुपये की 54,282 लीटर शराब जब्त की. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे. 10 मई के विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले (9 मार्च से 27 मार्च) कुल 58 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 52 नए चेहरों को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget