एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस के विधायकों ने दिया इस्तीफा, गोपालकृष्ण की कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

Karnataka Elections: कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले नेताओं का पार्टी बदलने का दौर चरम पर है. ऐसे में बीजेपी और जेडीएस के विधायकों ने इस्तीफा दिया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल का दौर चल रहा है. ताजा घटनाक्रम में जेडीएस के विधायक एटी रामास्वामी और बीजेपी के एनवाई गोपालकृष्ण ने अपनी-अपनी पार्टियों से इस्तीफा दे दिया है. इनमें से रामास्वामी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. एटी रामास्वामी हसन जिले की अर्कलगुड सीट से विधायक थे. वहीं, एनवाई गोपालकृष्ण विजयनगर जिले की कुडलिगी सीट से विधायक थे.

रामास्वामी जेडीएस से विधायक पद का इस्तीफा देने वाले दूसरे विधायक हैं. इससे पहले एसआर श्रीनिवास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इसके अलावा जेडीएस के एक और विधायक केएम शिवलिंग गौड़ा के भी इस्तीफे चर्चा है और वो भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इन सबके बीच रामास्वामी ने कहा है कि उन्होंने अर्कगुड के विधायक रूप में इस्तीफा दे दिया है.

क्या बोले रामास्वामी?

उन्होंने विधानसभा सदस्य के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए जेडीएस पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति नहीं की और पूरी ईमानदारी के साथ अपने राज्य निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा की है. रामास्वामी ने कहा, “मैंने जेडीएस को नहीं छोड़ा बल्कि पार्टी ने ही मुझे बाहर निकाल दिया. मैं धनबल का शिकार हुआ हूं. मैंने आज आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है.”

गोपालकृष्ण की कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा

कुडलिगी से बीजेपी के विधायक गोपालकृष्ण ने भी इस्तीफा दे दिया. ऐसी चर्चा है कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे. उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया से मुलाकात भी की थी. वो पहले से ही कांग्रेस में थे. वो चित्रदुर्ग जिले के मोसाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चार बार (1997, 1999, 2004 और 2008) चुनाव जीत चुके हैं. साल 2018 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर वो चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: जेडीएस को कर्नाटक में मतदान से पहले लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा BJP का दामन, बताया ये कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget